Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसजीपीजीआइ के ट्रामा सेंटर में अगले महीने से 100 बेड पर होगी भर्ती, 24 घंटे मिलेगा इलाज

    By Vikas MishraEdited By:
    Updated: Mon, 14 Mar 2022 08:00 AM (IST)

    एसजीपीजीआइ के एपेक्स ट्रामा सेंटर में अगले महीने यानी अप्रैल से 100 बेड पर भर्ती शुरू हो जाएगी। अभी तक यहां 34 बेडों पर मरीजों की भर्ती होती थी। अब 24 घंटे इलाज मिल सकेगा। अभी इमरजेंसी व आईसीयू में 10-10 और वार्ड में 14 बेड हैं।

    Hero Image
    एसजीपीजीआइ ट्रामा सेंटर में अगले माह से 34 बेड से बढ़ाकर 100 बेड पर मरीजों की भर्ती होगी।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। ट्रामा सेंटर में अगले माह से 34 बेड से बढ़ाकर 100 बेड पर मरीजों की भर्ती होगी। इससे घायल मरीजों को राहत मिलेगी। मरीजों को लौटना नहीं पड़ेगा। संस्थान प्रशासन ने डॉक्टर, रेजिडेंट और स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताकि जल्द बेड बढ़ाकर मरीजों को राहत दी जा सके। चरण बद्ध तरीके से सभी 210 बेड क्रियाशील होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना की तीसरी लहर में फरवरी में राजधानी कोविड अस्पताल में संक्रमित मरीजों की भर्ती बन्द कर दी थी। 14 फरवरी को कोविड अस्पताल को ट्रॉमा तब्दील कर घायलों की भर्ती शुरू हुई। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. राजकुमार बताते हैं कि कोरोना मरीजों के हिसाब से व्यवस्थाएं थी। जिसे ट्रॉमा के अनुसार तब्दील किया जा रहा है। बेड बढ़ाने की दिशा में काम चल रहा है। पैथालॉजी, दवायें और जरूरी उपकरण व संसाधन जुटाए जा रहे हैं। डॉक्टर और रेजिडेंट की भर्ती के लिए साक्षात्कार चल रहा है। अभी सिर्फ 34 बेड पर मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिससे रोज मरीज लौट रहे हैं। अभी इमरजेंसी व आईसीयू में 10-10 और वार्ड में 14 बेड हैं। डॉक्टर की भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही अगले माह बेड बढ़ा दिए जाएंगे।