Aparna Yadav: सीएम योगी से मुलाकात के बाद दूर हुई नाराजगी, आज कार्यभार ग्रहण करेंगी अपर्णा यादव
अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के बाद कार्यभार ग्रहण करने में देरी की थी जिसके पीछे उनकी नाराजगी की खबरें थीं। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनकी नाराजगी दूर हो गई और वे अब अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। इस मुलाकात के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि अपर्णा यादव भाजपा में ही बनी रहेंगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को हुई मुलाकात के बाद आखिरकार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाए जाने की नाराजगी दूर हो गई।
अपर्णा यादव बुधवार को आयोग में उपाध्यक्ष का अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। अपर्णा पिछले एक सप्ताह से आयोग में उपाध्यक्ष का पद ग्रहण नहीं कर रहीं थी।
बीती तीन सितंबर को महिला आयोग में अध्यक्ष के पद पर बबीता चौहान, उपाध्यक्ष पर अपर्णा यादव व चारू चौधरी के अलावा 25 सदस्यों के नियुक्ति का आदेश जारी हुआ था। महिला आयोग अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चारू चौधरी के अलावा सभी सदस्यों ने अपना कार्यभार संभाल लिया था।
हालांकि, अपर्णा उपाध्यक्ष पद पर अपना पद ग्रहण नहीं कर रहीं थी। इसके पीछे अपर्णा की नाराजगी की चर्चाएं हुईं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अपर्णा की नाराजगी तो दूर हुई ही, उनके वापस सपा में जाने की चर्चाओं को विराम लग गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।