Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साजिश के आरोपों पर अनुप्रिया पटेल का पल्लवी को जवाब, बोलीं- चुप नहीं बैठेंगे, षड्यंत्र का जवाब हम...

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 05:33 PM (IST)

    अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा विधायक पल्लवी पटेल के भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसी से डरने वाली नहीं है और इस साजिश के पीछे किसका हाथ है सभी कार्यकर्ता जानते हैं। अनुप्रिया पटेल ने यह भी कहा कि अगर पल्लवी पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान लें और पार्टी ज्वॉइन कर लें।

    Hero Image
    अनुप्रिया पटेल ने पल्लवी पटेल के आरोपों का दिया करारा जवाब। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। अपना दल (एस) की विशेष बैठक का गुरुवार को आयोजन किया गया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपना दल कमेरावादी नेता और सपा विधायक पल्लवी पलेट के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हम षड्यंत्रों से घबराने वाले नहीं हैं। इसका मुंहतोड़ जवाब संगठन की ताकत से दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि पॉलीटेक्निक संस्थानों में नियम के विरुद्ध ढंग से विभाग अध्यक्ष पद पर की गई पदोन्नति को लेकर उनकी बहन और सपा विधायक पल्लवी पटेल ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इस पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी किसी से डरने वाली नहीं है। इस साजिश के पीछे किसका हाथ है, सभी कार्यकर्ता जानते हैं।

    वहीं, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने खुलकर शासन सत्ता पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि धरना मास्टर पल्लवी किस तरह बीजेपी ज्वॉइन कर लें, वह इसके लिए रास्ता बना रही हैं। मेरी छवि को धूमिल कर और झूठे आरोप लगाकर सत्ता के करीब पहुंचने का जो चैनल उन्होंने अपनाया है, वह गलत है।

    भाजपा ज्वॉइन कर लें पल्लवी- अनुप्रिया

    कहा कि वह अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान लें और पार्टी ज्वॉइन कर ले तो उनका स्वागत है। उन्होंने सपा का नाम लिए बिना कहा कि एक पार्टी उनसे धोखा खा चुकी है। पल्लवी जिस थाली में खाती हैं, उसमें छेद नहीं ड्रिल कर देती हैं। हम डरेंगे नहीं।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।