लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर अमित शाह, अखिलेश व मुलायम सिंह यादव
भाजपा अध्यक्ष लखनऊ में थे तो उसी दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा रहा। आज भाजपा अध्यक्ष लखनऊ में थे तो उसी दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी वहां पर पहुंचे थे।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह अमेठी जाने के लिए अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे। आज ही अमौसी एयरपोर्ट से नई दिल्ली की उड़ाने पकडऩे को मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: रायबरेली में भाजपा विधायक के घर पर कार्यकर्ताओं से मिलीं स्मृति ईरानी
इसी दौरान अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सहारनपुर जाने के लिए अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकडऩे पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: देश में कुछ पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म पर उतरे : सिद्धार्थनाथ सिंह
भाजपा अध्यक्ष के साथ एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पाण्डेय तथा योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के एक दर्जन से अधिक मंत्री थे।