विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Crime News: अमेठी के युवक की अयोध्‍या में गला रेतकर हत्‍या, हनुमान मंदिर परिसर में मिला शव

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 03 Jul 2022 10:40 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 03:20 PM (IST)

अमेठी के रहने वाले एक युवक की अयोध्‍या में गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक मंदिर प्रांगण में ...और पढ़ें

अमेेठी के युवक की अयोध्‍या में गला रेतकर हत्‍या.
अमेेठी के युवक की अयोध्‍या में गला रेतकर हत्‍या.

अयोध्या, संवादसूत्र। अमेठी के रहने वाले एक युवक की अयोध्‍या में गला रेत कर हत्या कर दी गई। वह यहां पर अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। युवक मंदिर प्रांगण में सो रहा था। सुबह हुई तो लोगों ने उसका शव देखा। सूचना परिवार वालों के साथ-साथ पुलिस को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

युवक का गला रेता हुआ था और घटनास्थल पर काफी खून भी बिखरा हुआ था। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए। इस वारदात को लेकर गांव में भी सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या करने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है। साक्ष्य संकलन में लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

अमेठी जिले के अंगूरी गांव शिवरतगंज निवासी पंकज शुक्ल कुमारगंज के भुआपुर स्थित अपनी ननिहाल में करीब छह माह से रहते थे। शनिवार को गर्मी में बिजली ना आने पर रात में वह घर के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में सोने चले गए। रविवार की सुबह गांव वालों ने उनको मंदिर के बरामदे में मृत पाया।

हादसे की सूचना ग्रामीणों ने कुमारगंज पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी, थाना प्रभारी विवेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि वारदात की वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन से लोग शामिल हैं इसके बारे में अभी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं घटना से परिवार वालाें का रो रोकर बुरा हाल है।