'जीजा का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक', प्रतीक यादव के तलाक के पोस्ट पर अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट का बयान
Aman Bisht on Prateek Post For Aparna: अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने दावा किया है कि यह पोस्ट फेक ...और पढ़ें

अपर्णा यादव--अमन बिष्ट
HighLights
अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने दावा किया है कि यह पोस्ट फेक
प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपर्णा की अभी नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोमवार को उस समय खलबली मच गई, जब समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट सार्वजनिक हो गई।
प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव को तलाक देने की बात कही है। प्रतीक यादव के इस पोस्ट में पर अपर्णा यादव की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अपर्णा यादव के भाई का कहना है कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हाे गया है। माना जा रहा है कि एक्स या फिर इंस्टाग्राम पर प्रतीक यादव और अपर्णा यादव इस प्रकरण पर अपना रिएक्शन देंगे।
अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने प्रतीक यादव की पाेस्ट काे फर्जी बताया है। अमन बिष्ट ने दावा किया कि प्रतीक का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ है। अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने दावा किया है कि यह पोस्ट फेक है। इसके साथ ही कहा कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया था। प्रतीक ऐसा पाेस्ट नहीं लिख सकते हैं।
अपर्णा यादव की टीम व उनके छोटे भाई अमन बिष्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतीक ऐसा कुछ नहीं लिख सकते। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। हमने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। अमन का कहना है कि पोस्ट फर्जी है और हैकर्स ने जानबूझकर परिवार में विवाद पैदा करने के लिए ऐसा किया। उन्होंने अपर्णा और प्रतीक के रिश्ते को सामान्य बताया, लेकिन कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया कि दोनों के बीच सब ठीक है या नहीं।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के संसथापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे व अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर अपनी पत्नी अपर्णा यादव (उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता) से तलाक की घोषणा कर दी। पोस्ट में अपर्णा को 'स्वार्थी', 'परिवार नाशक' और 'फेमस होने की भूखी' बताया गया।
यह भी पढ़ें- अपर्णा यादव से तलाक लेंगे प्रतीक यादव, इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी; बताया स्वार्थी और परिवार तोड़ने वाली महिला
मुलायम सिंह और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक का विवाह दिसंबर 2011 में अपर्णा यादव से हुआ था। अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ चुकीं।
यह भी पढ़ें- मतांतरण मामले में फरार डॉ. रमीज को लेकर अपर्णा यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'पाताल से खोजकर होगा इलाज'
वर्तमान में अपर्णा यादव भाजपा में हैं। वह उत्तर प्रदेश में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक और अपर्णा के एक बेटी है।
