विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपर्णा यादव से तलाक लेंगे प्रतीक यादव, इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी; बताया स्वार्थी और परिवार तोड़ने वाली महिला

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Mon, 19 Jan 2026 12:55 PM (IST)

Prateek Going to Divorve Aparna: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव अपनी पत्नी और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं।

अपर्णा यादव----  प्रतीक यादव

अपर्णा यादव----  प्रतीक यादव 

HighLights

  1. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट से जानकारी साझा की


  2. पति प्रतीक ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा पर लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रतीक यादव अब अपर्णा यादव के साथ अपना वैवाहिक जीवन आगे नहीं बढ़ाना चाह रहे हैं। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की और अपर्णा पर गंभीर आरोप लगाए।

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुलायम सिंह यादव के परिवार में बड़े टकराव के कारण एक रिश्ता टूट रहा है…। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव अपनी पत्नी और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं।

Pateek Ins
प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं जल्द से जल्द इस स्वार्थी महिला से तलाक लेने जा रहा हूं। उसने मेरे पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया। उसकी इच्छा केवल प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनने की है।” प्रतीक ने यह भी कहा कि वह खराब मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं, लेकिन अपर्णा इसकी परवाह नहीं करतीं। यह मामला दोनों प्रमुख राजनीतिक परिवारों से जुड़ा होने के कारण सुर्खियों में है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह बात सार्वजनिक की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के वैवाहिक जीवन में गंभीर तनाव सामने आ रहा है। प्रतीक यादव ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया है कि वह अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपनी बात रखी है। प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट iamprateekyadav से पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह जल्द से जल्द तलाक की प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं। पोस्ट में उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते और अलग होने का फैसला कर चुके हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी पर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपर्णा यादव को “स्वार्थी महिला” बताते हुए लिखा कि उनकी वजह से उनका पूरा परिवार बिखर गया। प्रतीक के अनुसार, उनकी पत्नी के व्यवहार ने पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट और दूरी पैदा कर दी।

यह भी पढ़ें- अपर्णा यादव के भाई का कहना है, जीजा Prateek Yadav Instagram अकाउंट हुआ हैक

प्रतीक यादव ने आरोप लगाया कि अपर्णा यादव केवल अपनी प्रसिद्धि, प्रभाव और सार्वजनिक पहचान बढ़ाने में लगी रहीं। उन्होंने कहा कि निजी रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों की अनदेखी की गई, जिससे उनका वैवाहिक जीवन लगातार तनावपूर्ण होता चला गया।
फिलहाल इस पूरे मामले पर अपर्णा यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रतीक यादव की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।