मतांतरण मामले में फरार डॉ. रमीज को लेकर अपर्णा यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'पाताल से खोजकर होगा इलाज'
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मतांतरण के मामले में फरार चल रहे डॉ. रमीज को ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मतांतरण के मामले में फरार चल रहे डॉ. रमीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग इस मामले में कठोर कार्रवाई करेगा और उसे पाताल से भी खोज निकाला जाएगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है।
नवाबगंज के नंदिनी निकेतनम में आयोजित राष्ट्रकथा महोत्सव में शामिल होने पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि केजीएमयू के डाक्टर रमीज का मामला सबसे पहले महिला आयोग के पास ही आया था। उन्होंने तत्काल पहल की, जिसके कारण पीड़िता को न्याय मिल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसकी गिरफ्तारी जल्द होगी। डॉक्टर रमीज उत्तराखंड के खटीमा का रहने वाला है। उसका ठीक से इलाज किया जाएगा।
उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जांच में यह भी पता चला है कि डॉक्टर रमीज के संपर्क में 17 अन्य हिंदू लकड़कियां थीं, जिन्हें उसने निशाना बनाया था। उसने पहले भी एक हिंदू लड़की से शादी करके उसका जबरन मतांतरण कराया था। उपाध्यक्ष ने कथा सुनने के साथ ही पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से भेंट की।
