विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विश्व हिंदू रक्षा परिषद का गंभीर आरोप, लव जिहाद और कार्पोरेट जिहाद का शिकार बन रही बेटियां

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Wed, 15 Apr 2026 12:37 PM (IST)

Love Jihad And Corporate Jihad: महिला ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी को दूसरे धर्म का गोरखपुर निवासी युवक भगा ले गया।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय

HighLights

  1. विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने की प्रेस वार्ता

  2. विभिन्न मामलों में पीड़ितों के साथ मिलकर की कार्रवाई की मांग

  3. विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने बलरामपुर के छांगुर को भी किया था बेनकाब

जागरण संवाददाता, लखनऊ। देश के बड़े संस्थानों में युवतियों के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद जैसे प्रकरण सामने आने के बाद विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मोर्चा खोला है।

इनका आरोप है कि युवतियां कार्पोरेट जिहाद का शिकार हो रही हैं और इनकों बातों में फंसाकर लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय पर बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि कार्यस्थल पर लव जिहाद जैसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं, जिससे बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो सके।

 गोपाल राय ने कहा कि लगातार हिंदू बच्चियों को ‘लव जिहाद’ और मतांतरण के मामलों में निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बेटियां ऐसे षड्यंत्रों से सतर्क रह सकें। साथ ही उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं, जिससे बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो सके।

गोपाल राय के साथ प्रेस वार्ता में मौजूद संतकबीरनगर के खलीलाबाद से आई महिला ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी को दूसरे धर्म का गोरखपुर निवासी युवक भगा ले गया। शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बेटी आज भी युवक के पास ही है।  उनकी पुत्री को आफताब अंसारी (निवासी – ग्राम कड़सहरा, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर) ने बहला-फुसलाकर ब्रेनवॉश किया और उसे अपने साथ ले गया। उसके खिलाफ थाना खलीलाबाद और तथा थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर में मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे धमकी दी गई कि यदि वह अधिक कार्रवाई करने का प्रयास करेगी, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता अत्यंत भयभीत है और बार-बार अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रही है। उन्होंने इस प्रकरण की कई मंत्रियों और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने आरोपित युवक के छांगुर से भी संबंध होने की बात कही है।

गोमती नगर की एक अन्य पीड़ित ने बताया कि उनकी पुत्री से एक व्यक्ति ने हिंदू नाम बताकर पहले दोस्ती की और बाद में उसे धार्मिक स्थलों पर ले जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री पर मानसिक दबाव बनाकर उसे नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पुत्री के पास से एक डायरी मिली, जिससे इस प्रकार के दबाव के संकेत मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- छांगुर के करतूतों की याद दिलाती नीतू की वीरान कोठी, नग बेचने वाले छांगुर ने विदेश तक फैलाई मतांतरण की विषबेल

झांसी के थाना शहर कोतवाली से आए पीड़ित ने बताया की पड़ोसी सुवेश खान, जाहीर खान, शान खान एवं जावेद मकरानी ने हमारे भाई को अपनी दुकान में बुला कर बुरी तरह पीटा और लगातार मारता-पीटता है।

कहता है कि अपना मकान हमें बेचो वरना तुम्हारी हत्या कर दूंगा। तुम्हारे बाप की जैसे हत्या हुई थी वैसे ही तुमको और तुम्हारे भाई को भी जान से मार देंगे। सुवेश खान का मामा एडवोकेट है और ‍उसने हमारे पर झूठा मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है।

यह भी पढ़ें- छांगुर मामले से भी सरकार नहीं ले रही सबक, लखनऊ में अभी भी चल रहे 111 अवैध मदरसे

प्रयागराज से आई पीड़िता ने बताया कि उनके इकलौते 24 वर्षीय पुत्र अचिंतय पाण्डेय की गोमती नगर लखनऊ के एक हॉस्टल में हत्या कर दी गई। घटना के बाद से वह लगातार न्याय के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 16 करोड़ जमीन के मामले में पहेली बना मोहम्मद अहमद का बयान, छांगुर के करीबी बेचैन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।