विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में घर के अंदर मतांतरण कराने का आरोप, ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने पर हंगामा

Published: Sun, 01 Nov 2026 01:05 PM (IST)

Allegations Of Religion Conversion in Lucknow: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे पहले ईसाई धर्म अपनाने की इच्छा जताकर सभा में शामिल हुए थे।

HighLights

  1. पहचान बदलकर प्रार्थना सभा में पहुंचे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता

  2. विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को बाहर निकालने और हमले के प्रयास का आरोप

जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी के राजाजीपुरम में रत्नम आई हास्पिटल के पास एक मकान में मतांतरण कराने का आरोप लगा है। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहचान बदलकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां चल रही चंगाई सभा में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया गया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे पहले ईसाई धर्म अपनाने की इच्छा जताकर सभा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि सभा में करीब सौ लोगों का सामूहिक रूप से मतांतरण कराने की तैयारी थी।

वहां लोगों से कहा जा रहा था कि भगवान कुछ नहीं होता, जो कुछ है वह ईशू हैं। इस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो उन्हें बाहर निकाल दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- आतंकी परवेज की शह पर 2012 से अनैतिक काम में जुट गया था डॉ रमीजुद्दीन, शुरू किया इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप

यह भी पढ़ें- व्हाइट कोट टेरर की गिरफ्त में प्रख्यात KGMU, मतांतरण व 'लव जिहाद' नेटवर्क पर STF की रिपोर्ट में कई डॉक्टरों के नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।