Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के सभी कोषागार और उप कोषागार अब महीने के दूसरे शनिवार को रहेंगे बंद

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 25 Nov 2019 04:00 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के सभी कोषागार और उप कोषागार अब महीने के दूसरे शनिवार को बंद रहेंगे। यह व्यवस्था दिसंबर से लागू होगी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश के सभी कोषागार और उप कोषागार अब महीने के दूसरे शनिवार को रहेंगे बंद

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सभी कोषागार और उप कोषागार अब महीने के दूसरे शनिवार को बंद रहेंगे। यह व्यवस्था दिसंबर से लागू होगी। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी प्रदेश के सभी कोषागार और उप कोषागार महीने के दूसरे शनिवार और स्थानीय अवकाशों को खुलते हैं। वहीं बैंक और सरकारी दफ्तर दूसरे शनिवार और स्थानीय अवकाशों को बंद रहते हैं। दूसरे शनिवार और स्थानीय अवकाशों पर खुलने के कारण कोषागार और उप कोषागार कर्मियों को साल में 15 दिन का मानदेय मिलता था। दूसरे शनिवार को कोषागारों में बंदी का आदेश प्रभावी होने पर अब यह मानदेय नहीं मिलेगा।

    वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि कोषागारों के कार्मिकों के संगठनों की ओर से यह मांग की जा रही थी कि चूंकि बैंक और दूसरे सरकारी दफ्तर दूसरे शनिवार को बंद रहते हैं, इसलिए कोषागारों में भी यह बंदी लागू की जाए। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है।