Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'खुद दरारों से घिरी भाजपा समाज में डाल रही दरार', अखिलेश यादव का भूपेंद्र चौधरी पर पलटवार

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 08:55 PM (IST)

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपाई पहले भ्रष्टाचार और अंदरूनी लड़ाई से दूर रहें। उन्होंने भाजपा के खात्मे का दावा करते हुए किसान मजदूर और युवा विरोधी नीतियों को इसका कारण बताया। अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा संविधान और आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है।

    Hero Image
    खुद दरारों से घिरी भाजपा समाज में डाल रही दरार : अखिलेश यादव।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए बयान को लेकर हमला बोला है। भूपेंद्र चौधरी ने मेरठ में क्षेत्रीय बैठक के दाैरान कहा था कि पार्टी के कार्यकर्ता थाना-चौकी छोड़कर संगठन को संभाले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को सपा प्रमुख ने इससे संबंधित समाचार की कटिंग एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपाइयों को जमीन-कब्जा, भ्रष्टाचार, अंदरूनी लड़ाई और आपसी उठापटक से फुरसत मिले तब तो वे संगठन के बारे में सोचें। समाज में दरार डालते-डालते भाजपा खुद ही दरारों से भर गई है।

    सपा प्रमुख ने भाजपा के खात्मे का दावा करते हुए उसके कारण भी गिनाए। लिखा कि किसान, मजदूर, युवा, महिला, नौकरी-कारोबार विरोधी नीतियां, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नकारात्मक राजनीति, अकूत पैसे कमाने की महाभ्रष्ट सोच इसका कारण है।

    भाजपाइयों के किसी के सगे नहीं होने के हर दिन बढ़ते उदाहरण और अपने सहयोगी दलों का घोर अपमान, उपेक्षा व तिरस्कार, इसकी वजह है।

    सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा, संविधान व आरक्षण को पिछले दरवाजे से खत्म करने की साजिश कर रही है और उसकी सोच पीडीए समाज के उत्पीड़न-शोषण को बढ़ावा देने की है और यह भी उसके खात्मे का कारण है।

    comedy show banner
    comedy show banner