विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का गंभीर आराेप, भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मुंह से स्वदेशी और मन से विदेशी

By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
Published: Sun, 12 Oct 2025 02:16 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 12 Oct 2025 02:23 PM (GMT+05:30)

Akhilesh Yadav Serious Allegation On BJP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दावा है कि भाजपा और उसके सहयाेगी दल चुनावी चंदा से ही बिहार का विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इतना ही नहीं चुनावी चंदा ही यह लाेग उत्तर प्रदेश में भी खर्च करेंगे। 

गोमतीनगर के लोहिया पार्क में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

गोमतीनगर के लोहिया पार्क में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

HighLights

  1. सपा जल्द ही तैयार करेगाी दलितों पर हुए अत्याचार और भाजपा के जमीन कब्जाने करने की सूची

  2. चुनावी चंदा से ही बिहार विधानसभा चुनाव जीतेंगे भाजपा और सहयाेगी दल

  3. अखिलेश यादव बाेले-सफेद टेबल पर बैठकर मुख्यमंत्री बोलते हैं काला झूठ

जागरण संवाददाता, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार काे समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनका नमन किया। अखिलेश यादव ने गोमतीनगर के लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर शीश झुकाया।

अखिलेश यादव ने इसके बाद भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जीएसटी की दराें में संशोधन के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार के स्वदेशी अपनाने के नारे पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि एक ओर भाजपा की सरकारें विदेशी कंपनियाें को बुलाकर पूरा बाजार उनके हाथ में दे रही हैं और दूसरी ओर स्वदेशी अपनाओ का नारा दे रही हैं।

भाजपा के लोग हर तरफ स्वदेशी की बात करते हैं, ये ताे मुंह से स्वदेशी और मन से विदेशी हैं। अगर इनको देश का व्यापार बचाना है या स्वदेशी अपनाना है, तो चीन जैसे देश से सबसे ज्यादा व्यापार क्यों हो रहा है। पूरा का पूरा इलेक्ट्रानिक बाजार उनके हाथ में दे दिया है।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि खाद की कमी पर हमारा किसान अभी भी लाठी खा रहा है। सच्चाई यह है कि किसान आज खाद नहीं पा रहा है। खाद के लिए किसानों और उनके परिवार के लोगों की जान जा रही है, सरकार खाद नहीं दे पा रही है। उन्हाेंने कहा कि गन्ना किसान सरकार की ओर इस उम्मीद से देख रहा है कि उनकी कीमत बढ़ायी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दावा है कि भाजपा और उसके सहयाेगी दल चुनावी चंदा से ही बिहार का विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इतना ही नहीं चुनावी चंदा ही यह लाेग उत्तर प्रदेश में भी खर्च करेंगे। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ न ताे गन्ने की कीमत दे पा रहे हैं और न महंगाई को रोक पा रहे हैं। महंगाई इसलिए नहीं रोक पा रहे हैं, क्योंकि यह लोग उद्योगपतियों से मिलकर मुनाफा कमाना चाहते हैं। जब मुनाफा कमाएंगे तो महंगाई कैसे कम होगी। जिनको ये ज्यादा मुनाफा कमाने देंगे, उनसे चुनावी चंदा मांगेंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने फिर आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है। इनके राज में ताे कई जिले में पीडीए अधिकारी नहीं हैं। मुख्यमंत्री केवल स्वजातीय लोगों को मुख्य विभाग में तैनात कर रहे हैं। वह ऐसा इसलिए कर रहे जिससे वहां जमीनें छीनी जा सके, जमीनों का काला कारोबार कर सके।

उन्हाेंने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुत जल्दी ही भाजपा के काले कारनामाें की सूची तैयार करेगी। इनमें उनकाे शामिल किया जाएगा, जिनकाे कानून व्यवस्था को लेकर परेशान किया गया है। इनमें दलितों और जनता को परेशान करने वाले अधिकारियाें पर मुख्य फाेकस रहेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जिलों में भाजपा ने जो जमीनें कब्जा की हैं, उसकी भी सूची तैयार करेंगे। कानपुर तो एक उदाहरण है, जहां एक लेखपाल का सौ करोड़ रुपये का मामला मिला है। इस मामले में कई अधिकारी शामिल हैं।

सुभासपा के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 52 प्रत्याशी उतारने की चर्चाओं पर ओम प्रकाश राजभर का नाम लिये बिना कहा कि हीरो के साथ भी एक साइड हीरो होता है, विलेन के साथ भी एक साइड विलेन होता है। कई बार यह साइड वाले फेमस हो जाते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठ के कारण मुस्लिम आबादी बढ़ने के बयान पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा के पास सब फर्जी आंकड़े हैं। भाजपा पलायन के सारे आंकड़े झूठा पेश कर रही है। आज की जनता जागरूक है किसी भी आंकड़े को छुपाया नहीं जा सकता। उन्हाेंने कहा कि हमारे यूपी में भी घुसपैठिएं है और मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ भी घुसपैठिए हैं। योगी जी उत्तराखंड के इन्हे हैं वहीं भेज दिया जाये, वह तो विचारधारा से भी घुसपैठिए हैं।

अखिलेश यादव ने हरियाणा में एडीजी के आत्महत्या के मामले में कहा कि जाति के आधार पर भेदभाव हो रहा है। उसी के कारण एक आईपीएस अधिकारी की जान चली गयी। सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकना, कथावाचकों के बाल काट देना, उनको अपमानित करना, वाल्मीकि समाज के युवक को पीट-पीट मार देना और बंथरा की घटना बेहद शर्मनाक है।

एनसीआरबी के आंकड़ों को देखें तो इस सरकार में दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार हुआ है। जिन पुलिस अधिकारियों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, वे सब भी राजनीतिक विरोधियों पर झूठे मुकदमें लगाने में व्यस्त हैं। इसी कारण महिलाएं भी असुरक्षित हैं। रायबरेली वाल्मीकि समाज के युवक की हत्या पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सफेद टेबल पर बैठकर मुख्यमंत्री काला झूठ बोलते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।