Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akhilesh Yadav: इटावा से लखनऊ पहुंचे अखिलेश यादव, आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय में करेंगे बैठक

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 01:43 PM (IST)

    Samajwadi Party President Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब जल्दी ही लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी के पक्ष में कुछ सभाएं भी कर सकते हैं। विनय तिवारी को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।

    Hero Image
    Samajwadi Party President Akhilesh Yadav Back to Lucknow

    लखनऊ, जेएनएन। Samajwadi Party President Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में अंतिम क्रिया पूरी करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज पार्टी के कार्यालय में प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब जल्दी ही लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव (Gola Gokarannath Assembly By Election) में पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी के पक्ष में कुछ सभाएं भी कर सकते हैं। विनय तिवारी को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया। उसके बाद पार्टी के कई नेता वहां पर प्रचार कार्य में लगे हैं। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मोर्चा संभालेंगे। समाजवादी पार्टी इस उप चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भी है। भाजपा के विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली इस सीट पर भाजपा ने स्वर्गीय अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि को अपना प्रत्याशी बनाया है।

    समाजवादी पार्टी ने अरविंद गिरि के खिलाफ पांच चुनाव लडऩे वाले विनय तिवारी को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। विनय तिवारी ने अरविंद गिरि के खिलाफ पांच में से एक चुनाव जीता था। इसमें अरविंद गिरि तीसरे स्थान पर रहे थे। माना जा रहा है कि अब अखिलेश यादव गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के उप चुनाव में विनय तिवारी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

    अखिलेश यादव ने दी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह को श्रद्धांजलि

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाराबंकी में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही, शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। अखिलेश यादव करीब आधे घंटे यहां रुके।

    अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह का मंगलवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह 59 वर्ष के थे। अशोक सिंह वर्ष 2015 में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। अशोक सिंह के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को 12:30 बजे कमरियाबाग स्थित श्मशान घाट पर किया गया।