UP Politics : अखिलेश यादव बोले- लखनऊ के लोग इस बात से परेशान; मगर सरकार का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा
अखिलेश ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने महानगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का जो वादा किया था वह झूठा निकला। भारत सरकार के मानकों पर खुद राजधानी लखनऊ ही ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को विकास में तनिक भी रुचि नहीं है। वह केवल नफरत फैलाने और समाज को बांटने में माहिर है। जनता की तकलीफों के प्रति उसमें संवेदना नहीं है। भाजपा सरकार ने सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का काम किया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा का सफाया करने का निश्चय कर लिया है।
अखिलेश ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने महानगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का जो वादा किया था वह झूठा निकला। भारत सरकार के मानकों पर खुद राजधानी लखनऊ ही पिछड़ गई है। स्वच्छ भारत मिशन हो या शिक्षा-स्वास्थ्य की योजनाएं सभी में प्रदेश फिसड्डी हो गया है। नल से जल योजना का शोर है पर शहर के तमाम घरों में गंदा पानी आ रहा है। शहरों में प्रतिदिन निकल रहे कचरे के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है।
गड्ढा भरने की कई तारीखें घोषित हो चुकी है परंतु आज तक सिर्फ बयान ही जारी हुए हैं। हर दिन लगने वाले जाम से शहर की यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है। तमाम निर्देश के बावजूद समय से मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। शव वाहन न मिलने से ठेले पर या रिक्शा में या फिर बाइक में अपने स्वजन को कंधे पर लादकर या गोद में ले जाते दृश्य देखना विचलित करते हैं, किंतु सरकार का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।