विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश यादव ने बताया पीडीए नया अर्थ- 'पढ़ाई, दवाई, आमदनी', सपा कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:20 PM (IST)

अखिलेश यादव ने 'पीडीए' का नया अर्थ 'पढ़ाई, दवाई, आमदनी' बताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से घोषणापत्र जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की फाइल फोटो। सोशल मीडिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की फाइल फोटो। सोशल मीडिया

HighLights

  1. अखिलेश ने 'पीडीए' का नया अर्थ 'पढ़ाई, दवाई, आमदनी' बताया।

  2. सपा कार्यकर्ताओं से घोषणापत्र जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

  3. यूपीपीसीएस परीक्षा रद्द होने पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के सामाजिक समीकरणों के विस्तार की कोशिश में पीडीए के अलग-अलग अर्थ बता चुके पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने अब नई व्याख्या की है। अखिलेश ने पार्टीजन से अपने घोषणापत्र को जनता तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा है कि आज आम जनता के लिए हम 'पीडीए' की एक नई व्याख्या कर रहे हैं, 'पढ़ाई, दवाई, आमदनी'। साथ ही 'पीड़ित, दुखी, अपमानित' के रूप में पीडीए के अर्थ के बारे में बताना है और साइकिल चुनाव चिह्न का बटन दबाने के लिए याद दिलाना है।

सपा ने 26 नवंबर को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया था। शनिवार को सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा कि हमारे सभी संभावित प्रत्याशियों, संगठन व विभिन्न वाहिनियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों का यही प्रयास होना चाहिए कि हम जनता तक अपना 'जन-मन का मैनिफेस्टो: 2027 अर्थात पीडीए का प्रणपत्र' पहुंचाएं। उसकी घोषणाओं के बारे में सरल तरीके से बताएं कि इससे उन्हें क्या लाभ मिलेगा। अब तक हमने दूसरों की सरकार बनाई है, इस बार 'अपनी पीडीए सरकार' बनाएँगे, हर संकट से मुक्ति पाएंगे।

महिला कार्यकर्ताओं से विशेष आह्वान

उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से विशेष रूप से आह्वान करते हुए कहा कि वे महिलाओं के बीच जाकर हमारी सरकार बनने पर हर साल मिलने वाली 40,000 रुपये, मोबाइल, पीडीए के उत्थान की योजनाओं, उनके बच्चों के लिए स्कूलों के महत्व, और उनके युवा बच्चों के लिए हमारे द्वारा किए गए नौकरी-रोज़गार के वादों की जानकारी दें।

वहीं, यूपीपीसीएस प्री की परीक्षा रद होने को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि यदि परीक्षा देने वाले 2,65,270 पीड़ितों के साथ अगर केवल उनके माता-पिता को ही जोड़ लिया जाए तो कुल आंकड़ा 7,95,810 पीड़ितों का हुआ। इसी तरह लगभग 20 अन्य पेपर लीक व भर्ती-परीक्षाएं जो हुईं।

यदि कम-से-कम भी मान लें तो हर विधानसभा सीट पर लगभग 25,000 पीड़ित वोटर भाजपा से निराश हैं। उनको समझ आ गया है कि जब तक भाजपा को नहीं हटाया जाएगा, तब तक बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा नहीं मिलेगा। इन नये पीड़ितों के जुड़ने से ‘पीडीए’ का काफिला और भी बलवान हुआ है, क्योंकि ‘जो पीड़ित है, वो पीडीए’ है।

यह भी पढ़ें- 'सपा ने पेश किया गुमराह करने वाला घोषणा पत्र, इन्हीं ने खत्म की थी पुरानी पेंशन', OP राजभर ने अखिलेश को घेरा

यह भी पढ़ें- महोबा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सपा-कांग्रेस गठबंधन की धूल में खिलाएं कमल का फूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।