विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सपा-कांग्रेस गठबंधन की धूल में खिलाएं कमल का फूल

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:46 PM (IST)

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महोबा दौरे पर सपा-कांग्रेस गठबंधन को देश का दुश्मन बताया और कमल खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने आरक्षण, महिला आरक्षण और 2027 चुनावों पर भी बात की, साथ ही विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा।

विधायक राकेश गोस्वामी के आवास पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते पदाधिकारी। जागरण

विधायक राकेश गोस्वामी के आवास पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते पदाधिकारी। जागरण 

HighLights

  1. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने महोबा में सपा-कांग्रेस को घेरा।

  2. गठबंधन की धूल में कमल खिलाने का आह्वान किया।

  3. महिला आरक्षण और 2027 चुनावों पर भी बात की।

जागरण संवाददाता, महोबा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को महोबा दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कस्बा चरखारी स्थित ऐतिहासिक गोवर्धन नाथ जू मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद विधायक बृजभूषण राजपूत के आवास गए। यहां विधायक के चाचा स्व. गिरजाचरण राजूपत को श्रद्धांजलि अर्पित की। 26 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था।

उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की धूल में कमल का फूल खिलाएं। सपा-कांग्रेस को देश का दुश्मन बताया। सपा के घोषणा पत्र को ढकोसला बताते हुए कहा कि इसमें झूठ और फरेब के अलावा कुछ नहीं है, जिसे सपा पूरा ही नहीं कर सकती। सपा यदि गुंडों का साथ छोड़ दे तो उसका एक भी बूथ पर वोट देने वाला नहीं बचेगा। गुंडों और अपराधियों के बिना सपा एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकती, उसकी सांसें नहीं चलती।

नकल विरोधी अध्यादेश का जिक्र करते हुए कहा कि यह अध्यादेश भाजपा सरकार में स्व. कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री रहते आया था, जिसे बाद में मुलायम सिंह यादव की सरकार ने खत्म कर दिया। 2027 बहुत ऐतिहासिक चुनाव है। 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार तो बनने ही जा रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम आरक्षण के समर्थक हैं। भाजपा आरक्षण खत्म नहीं करती, बल्कि देने का काम करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे यूपी में विधायक 403 से बढ़कर 605 और सांसद 80 से 120 हो जाएंगे। 2029 से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उन सीटों पर केवल महिलाएं चुनाव लड़ेंगी।

उन्हाेंने कहा, सरकार का काम गरीब को अमीर, किसान को संपन्न, महिलाओं को सशक्त और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाना है। 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा और महाशक्ति बनेगा। इसके बाद वह सदर विधायक राकेश गोस्वामी के यहां वह पहुंचे।

एक सवाल पर कि आजम खां ने कहा था कि वे अपने मुकदमे याद रखें, इस पर डिप्टी सीएम बोले-वह जेल जाएंगे अभी जमानत पर हैं। सपा पांच सांसद और 50 विधायकों तक सिमट जाएगी। अपराधियों पर कार्रवाई के अखिलेश यादव के दावे पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 100 चूहा खाकर बिल्ली हज को चली। वहीं, ओवैसी के मूंछों वाले मुख्यमंत्री वाले बयान पर उन्होंने भाजपा विरोधी दलों को भाजपा विरोधी गैंग बताया।

मौर्य ने कहा कि इन दलों का लक्ष्य भाजपा का विजय रथ रोकना है। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के आवास पहुंचे और यहां बांदा के लिए रवाना हुए। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, अधिवक्ता नीरज रावत, ब्लाक प्रमुख चरखारी सीमा कुशवाहा, जिपं अध्यक्ष महोबा जेपी अनुरागी, हमीरपुर की जयंती राजपूत समेत अन्य मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।