विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश ने आजम खां से जेल में की मुलाकात, पश्चिम यूपी की सीटों पर मंथन; इस प्रत्याशी का बदल सकता है टिकट

Published: Sat, 23 Mar 2024 02:44 PM (IST)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पूर्व मंत्री आजम खां से सीतापुर जेल में मुलाकात के बाद अब पहले चरण की ...और पढ़ें

अखिलेश ने आजम खां से जेल में की मुलाकात, पश्चिम यूपी की सीटों पर मंथन
अखिलेश ने आजम खां से जेल में की मुलाकात, पश्चिम यूपी की सीटों पर मंथन

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पूर्व मंत्री आजम खां से सीतापुर जेल में मुलाकात के बाद अब पहले चरण की बची हुई लोकसभा सीटों मुरादाबाद व रामपुर के प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को हो सकती है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम यूपी की कई और सीटों पर भी मंथन हुआ।

सूत्रों के अनुसार मुरादाबाद से चुनाव लड़ने के लिए सपा विधायक कमाल अख्तर, नासिर कुरैशी व मौजूदा सांसद एसटी हसन पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी ने बिजनौर से पूर्व सांसद यशवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है, किंतु उनका टिकट भी बदला जा सकता है। यहां से पूर्व मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर को टिकट मिलने की चर्चा है।

पहले चरण की लोकसभा सीटों के लिए प्रेक्षक तैनात

भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक तैनात कर दिए हैं। इनमें आइएएस अधिकारियों को सामान्य प्रेक्षक, आइआरएस को चुनाव व्यय और आइपीएस अधिकारियों को पुलिस प्रेक्षक बनाया गया है।

आइएएस अधिकारियों में सहारनपुर लोकसभा सीट के लिए संकेत एस भोंडवे, कैराना के लिए रवि जैन, मुजफ्फरनगर के लिए राजेश मीणा, बिजनौर के लिए राहुल जैन, नगीना के लिए पंकज अग्रवाल, मुरादाबाद के लिए कुमार राहुल, रामपुर के लिए संजीव कुमार झा और पीलीभीत के लिए प्रसन्ना रामास्वामी जी. को सामान्य प्रेक्षक बनाया है।

आइपीएस अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीणा को सहारनपुर और कैराना में चुनाव करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिमल गुप्ता को बिजनौर व नगीना का दायित्व दिया गया है। रंजन कुमार शर्मा को मुरादाबाद व रामपुर का पुलिस प्रेक्षक बनाया गया है। सिमी मरियम जार्ज को मुजफ्फरनगर व बीआर कुमारी को पीलीभीत का पुलिस प्रेक्षक बनाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।