Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: खरगे-अखिलेश की मुलाकात आज, तय करेंगे चुनावी रणनीति; केजरीवाल के आने का कार्यक्रम टला

    Updated: Wed, 15 May 2024 08:32 AM (IST)

    यूपी में आईएनडीआइए गठबंधन के साथ मिलकर कांग्रेस 17 सीटों पर तो सपा 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट तृणमूल कांग्रेस को दी गई है। मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को महाराजगंज व बांसगांव की सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। दोनों सीटों पर जनसभाओं को संबोधित करने के बाद वह मंगलवार देर शाम लखनऊ आ गए। सुबह अखिलेश के साथ उनकी मुलाकात तय की गई है।

    Hero Image
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली संयुक्त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुधवार को लखनऊ के ताज होटल में रखी गई है। इससे पहले दोनों नेता बैठक में चुनावी रणनीति तय करेंगे। वहीं, बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में आईएनडीआइए गठबंधन के साथ मिलकर कांग्रेस 17 सीटों पर तो सपा 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट तृणमूल कांग्रेस को दी गई है। मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को महाराजगंज व बांसगांव की सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। दोनों सीटों पर जनसभाओं को संबोधित करने के बाद वह मंगलवार देर शाम लखनऊ आ गए। सुबह अखिलेश यादव के साथ उनकी मुलाकात तय की गई है। इस मुलााकात में दोनों नेता लोस चुनाव के बाकी बचे तीन चरणों के चुनाव प्रचार की रणनीति तय करेंगे।

    यूपी में खरगे और अखि‍लेश की पहली प्रेस कॉन्‍फ्रेंस 

    उत्तर प्रदेश में खरगे व अखिलेश की बुधवार को पहली प्रेस कॉन्‍फ्रेंस होगी। इससे पहले बीते माह राहुल गांधी व अखिलेश की गाजियाबाद में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई थी। राहुल और अखिलेश चुनाव प्रचार को लेकर अमरोहा, कन्नौज, कानपुर व झांसी में एक साथ मंच पर आ चुके हैं। बुधवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन किन्ही कारणों के चलते उनका कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है।

    प्रेस कांफ्रेंस के बाद खरगे बुधवार को ही लखनऊ से रायबरेली जाएंगे। अमेठी में भी उनकी जनसभा रखी गई है। कांग्रेस कौशांबी, बाराबंकी व मोहनलाल गंज की सुरक्षित सीटों पर भी वंचित समाज के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए खरगे की जनसभाओं की योजना बना रही है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चुनाव के बीच सपा को झटका, इस पार्टी ने साथ छोड़ भाजपा को समर्थन का क‍िया एलान

    यह भी पढ़ें: सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को मिली सजा, शहीद पथ के किनारे बसे इलाके से हुआ था गिरफ्तार