विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कई जगह सिकुड़ रहीं हमारी सीमाएं', 'संविधान पर चर्चा' के दौरान सरकार पर बरसे अखिलेश; अतीक अहमद पर भी बोले

Published: Fri, 13 Dec 2024 02:10 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2024 02:32 PM (IST)

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। कहा कि वोट ...और पढ़ें

संविधान पर चर्चा' के दौरान सरकार पर बरसे अखिलेश
संविधान पर चर्चा' के दौरान सरकार पर बरसे अखिलेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। कहा कि वोट डालने जा रहे लोगों को डराया-धमकाया गया। यूपी में कई लोगों को वोट डालने से रोका गया। क्या यही लोकतांत्रिक गणराज्य है? कहा कि कई जगहों पर हमारी सीमाएं सिकुड़ रहीं हैं। 

जातीय जनगणना पर भी बोले अखिलेश

अखिलेश जातीय जनगणना पर भी बोले। कहा कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। हमें मौका मिला तो जातीय जनगणना कराएंगे। ये नहीं करा पाएंगे तो हम जातीय जनगणना कराएंगे। आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार में अब डिब्बे भी टकराने लगे हैं। न्याय मांगने के लिए आत्मदह करना पड़ रहा है। 

'हिरासत में मौत के मामले में नंबर वन यूपी'

अखिलेश यादव ने अतीक अहमद के पुलिस सुरक्षा में मारे जाने का सवाल भी उठाया। कहा कि हिरासत में मौत के मामले में नंबर वन हो रहा है यूपी। अखिलेश ने कहा कि हमें अग्निवीर योजना कभी मंजूर नहीं होगी। पहले की तरह भर्ती होगी तो सीमाएं सुरक्षित रहेंगी। कई जगहों पर हमारी सीमाएं सिकुड़ रहीं हैं। इस सरकार में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हुआ है। हालांकि अब 400 पार के नारे को जनता ने नकार दिया है। 

अखिलेश ने कहा कि संविधान बचाने के लिए सभी को एक होने की जरूरत है। एक और करो या मरो के आंदोलन की जरूरत है। आजादी का अमृत महोत्सव सिर्फ जुमला है। 

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...