Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चौधरी चरण सिंह को...' अखिलेश यादव का छलका दर्द, BJP को घेरते हुए किसानों के लिए कह दी दिल की बात

    By Shobhit Srivastava Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 13 Feb 2024 11:00 AM (IST)

    Akhilesh Yadav News अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा का चरित्र भी कम विरोधाभासी नहीं है। एक ओर केंद्र सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की। वहीं दूसरी तरफ किसानों पर बल प्रयोग कर उन्हें उत्पीड़ित कर रही है। किसानों के नाम पर भाजपा की छल प्रपंच की राजनीति दो-मुंही नीति अस्वीकार्य है।

    Hero Image
    अखिलेश यादव का छलका दर्द, BJP को घेरते हुए किसानों के लिए कह दी दिल की बात

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलित है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में किसानों को सिर्फ छलने और धोखा देने का ही काम किया है। भाजपा जोर जबरदस्ती से उनकी आवाज कुचलने का इरादा कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 फरवरी को केंद्र सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, परंतु भाजपा सरकार उनको सुनना नहीं चाहती है। सरकार का आचरण लोकतंत्र विरोधी है।  अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा का चरित्र भी कम विरोधाभासी नहीं है।

    चौधरी चरण सिंह का किया जिक्र

    एक ओर केंद्र सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की। वहीं, दूसरी तरफ किसानों पर बल प्रयोग कर उन्हें उत्पीड़ित कर रही है। किसानों के नाम पर भाजपा की छल प्रपंच की राजनीति दो-मुंही नीति अस्वीकार्य है।

    किसान अपनी परेशानियों की चर्चा न कर सकें इसलिए दिल्ली की सीमा पर अवरोध खड़े किए जा रहे हैं। बार्डर सील कर सीमेंट के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। किसानों के रास्ते में कीलें ठोक दी गई हैं। किसानों को अपनी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाने से रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी है।

    ये भी पढ़ें -

    Lok Sabha Election 2024: यूपी की इन लोकसभा सीटों पर भाजपा पर टिकी सपा की रणनीति, BJP के दावेदारों में ये हैं खास

    comedy show banner