Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'इतिहास के पन्ने पलटना ठीक नहीं, आगे बढ़ना है', अखिलेश यादव ने दी नसीहत

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नेताओं को इतिहास के पन्ने न पलटने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाना है और विकास के रास्ते पर ले जाना है। इतिहास पलटना ठीक नहीं है। पीछे मुड़कर नहीं देखना है आगे बढ़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक (पीडीए) को परेशान करने और डराने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 29 Mar 2025 07:28 PM (IST)
    Hero Image
    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव - फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राणा सांगा विवाद के बाद सपा इतिहास के जुड़े मामलों पर नेताओं के बयानों को लेकर सतर्क हो गई है। पूर्व में पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन द्वारा राज्यसभा में राणा-सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी का उन्होंने यह कहकर समर्थन किया था कि सुमन ने इतिहास के कुछ पन्ने पलट दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि विरोध बढ़ते देख सपा प्रमुख ने सफाई देते हुए कहा था कि सपा मेवाड़ के राजा राणा सांगा की वीरता और राष्ट्र भक्ति पर कोई सवाल नहीं कर रही। इसके बाद अब उन्होंने अपने नेताओं को इतिहास के पन्ने न पलटने की हिदायत दी है।

    क्या था विवादित बयान? 

    रामजी लाल सुमन ने पिछले दिनों ने राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा था। इस टिप्पणी के विरोध में लगातार बयान सामने आ रहे हैं। बीते 26 मार्च को अखिलेश ने यह कहकर विवाद को शांत करने की कोशिश की थी कि हमारा कोई भी प्रयास राजपूत समाज या किसी अन्य समाज का अपमान करना नहीं है।

    शनिवार को राज्य मुख्यालय पर पार्टी नेताओं के सामने भी उन्होंने यही रुख दिखाया। सपा प्रमुख ने कहा कि देश को आगे बढ़ाना है। विकास के रास्ते पर ले जाना है। इतिहास पलटना ठीक नहीं है। पीछे मुड़कर नहीं देखना है। आगे बढ़ना है।

    योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) को परेशान करने और डराने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। भाजपा साजिश और षडयंत्र रचती है। सपा के खिलाफ झूठा दुष्प्रचार करती है। सच छिपाने का काम करती है।

    उत्तर प्रदेश में गोशालाओं की दुर्दशा है। योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी खुद को तीस मार खां समझते है। उनके हर आंकड़े में तीस होता है। अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा विकास की राजनीति करती है, जबकि भाजपा भेदभाव और नफरत फैलाने का काम कर रही है।

    प्रयागराज में चीफ इंजीनियर की हत्या पर उठाया प्रश्न

    अखिलेश ने प्रयागराज की एयरफोर्स आफिसर्स कालोनी में चीफ इंजीनियर एसएन मिश्र की हत्या को लेकर भी प्रश्न उठाया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जो अपराधियों के प्रदेश छोड़ने का दावा कर रहे थे, लगता है उनके राज में ला एंड आर्डर को ही प्रदेश निकाला दे दिया गया है।