Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा अपने सहयोगियों के आवास पर करवा रही है प्रदर्शन', अखिलेश ने लगाया विभाजनकारी मानसिकता अपनाने का आरोप

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 08:04 AM (IST)

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और उसके सहयोगियों पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अपने सहयोगियों के आवास पर प्रदर्शन करवा रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की विभाजनकारी सोच अब उनके गुट में भी दरार डाल चुकी है। उन्होंने भाजपा पर सहयोगियों को इस्तेमाल करने और बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ बेईमानी की है।

    Hero Image
    भाजपा करवा रही है अपने सहयोगियों के आवास पर प्रदर्शन: अखिलेश यादव

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा और उसके सहयोगियों पर हमला बोला। अभाविप द्वारा सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के आवास पर प्रदर्शन को लेकर भाजपा पर ही अपने सहयोगियों के यहां प्रदर्शन कराने का आरोप लगाया। एक्स पर लिखा कि भाजपाइयों की दरारवादी सोच अब अपने गुट में भी दरार डाल चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को सपा प्रमुख ने एक्स पर बिना नाम लिए भाजपा के सहयोगियों पर धन लोलुप होने का आरोप लगाते हुए लिखा कि सहयोगियों को अब ये समझ आ गया है कि इस्तेमाली पार्टी उनकी आर्थिक स्थिति तो सुधार सकती है, परंतु सम्मान नहीं दे सकती, क्योंकि भाजपा की चाल ही यही है कि पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो।

    सुभासपा का नाम लिए बिना निशाना साधा और लिखा कि भाजपा ने अपने तथाकथित राजनीतिक सहयोगियों की जो दुर्गति की है, उससे वो अपने-अपने समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि अब जाएं तो जाएं कहां। भाजपा ने सियासी रूप से उनको बर्बाद कर दिया है। उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ गये हैं और चेहरे ''''पीले''''।

    सपा प्रमुख ने आगे कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सड़कों पर भाजपा के सहयोगी संगठनों के दुर्व्यवहार का सामना करने के लिए मजबूर करके खुद को बचा रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें पुलिसकर्मी बुधवार रात को अभाविप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान भाई...भाई, कहते सुनाई दे रहे हैं।

    वहीं पार्टी मुख्यालय पर सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ बेईमानी की है। भारी टैक्स लगाकर सरकार जनता से वसूली करती रही। उसे सावधानी के साथ सत्ता से बाहर करना है। उसके किसी उकसावे में नहीं आना है। उन्होंने मुख्यालय पर गोंड आदिवासी नेताओं और मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों से अलग-अलग मुलाकात भी की।

    comedy show banner
    comedy show banner