Updated: Tue, 12 Mar 2024 10:25 AM (IST)
akbarnagar demolition पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि छह अन्य हमलावरों के घरों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। इसके अलावा अज्ञात ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, लखनऊ। अकबरनगर में अवैध गोदाम के ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस, एलडीए कर्मचारियों पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों में अरशद वारसी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य छह नामजद उपद्रवी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रविवार को हुए पथराव के चलते सोमवार को सुबह से पुलिस अलर्ट रही। अकबरनगर में पुलिस और पीएसी के जवान गश्त करते रहे। अफसर भी मौके पर पहुंचकर और फोन पर पलपल की जानकारी लेते रहे। दोपहर में गिरफ्तार उपद्रवी अरशद वारसी को महानगर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे बेल मिल गई।
हमलावरों के घरों पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि छह अन्य हमलावरों के घरों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। इसके अलावा अज्ञात उपद्रवियों को सीसी फुटेज और वीडियो से चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। पथराव करने वाले जो लोग मुंह पर रुमाल बांधे थे उनको भी चिह्नित किया जा रहा है। हाई कोर्ट के आदेश पर रविवार दोपहर अकबरनगर में सम्राट फर्नीचर के मालिक हमीदुल बारी का चार मंजिला गोदाम ढहाया जा रहा था।
गोदाम ढहने के दौरान अराजकतत्वों ने तीन की मलबे में दबने की अफवाह फैला दी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस, पीएसी और एलडीए के दस्ते पर पथराव किया था। कई लोग घायल हो गए थे। पथराव में पुलिस और एलडीए दस्ते की गाड़ियां टूट गई थीं। पथराव में कई पुलिस, पीएसी और एलडीए के कर्मचारी घायल हो गए थे।
इसके बाद पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ कर भगा दिया था। मुख्य मार्ग पर बैरीकेडिंग कर दी थी। देर रात एलडीए की ओर से दी गई तहरीर पर बलवा, सेवन सीएलए, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में गोदाम मालिक हमीदुल बारी, अरशद वारसी, मोहम्मद नौशाद, फजल अहमद, मोहम्मद सैफ खान, आदिल इश्तियाक और रिहान अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।