Akanksha Dubey: जानिए कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गिरफ्तार सिंगर समर सिंह
Akanksha Dubey Death Case वाराणसी के होटल में मृत मिली अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मौत मामले में भोजपुरी सिंर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आकांक्षा की मौत के बाद से समर सिंह की चर्चा खूब हो रही है। यहां जानें क्या है कनेक्शन...

लखनऊ, जागरण टीम। भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपित बनाए गए भोजपुरी सिंगर समर सिंह इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बने हैं। घटना के बाद से ही पुलिस समर सिंह व संजय सिंह की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। आइए इस खबर के जरिए भोजपुरी सिंगर समर सिंह के बारे में जानते हैं...
पूर्वांचल से मुंबई तक है समर सिंह की फैन फॉलोइंग
आजमगढ़ जिले के नेहनगर निवासी समर सिंह भोजपुरी गीतों के प्रख्यात गायक हैं। आजमगढ़ के ग्रामसमाज इंटर कॉलेज से पढ़ाई करने के साथ छोटे लाइव शो करते-करते समर भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक बन गए। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से प्राप्त की है। समर सिंह को पुरबिया यूथ का आइकॉन भी माना जाता है। भोजपुरी गायक समर सिंह को पूर्वांचल में काफी शोहरत मिली है। यहां पर उनका यूथ में काफी क्रेज भी है। क्षत्रिय बिरादरी से आने वाले समर सिंह की फैन फॉलोइंग पूर्वांचल से मुंबई तक है। समर सिंह ने कई फिल्मों व एल्बम में काम किया है।
आकांक्षा दुबे के साथ समर सिंह का क्या है कनेक्शन
समर सिंह आकांक्षा दुबे के कथित ब्वायफ्रेंड।
आकांक्षा दुबे सिंगर समर सिंह के साथ अक्सर रील शेयर करती थीं।
अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने समर सिंह के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
प्रख्यात गायक समर सिंह का पहला भोजपुरी गाना साल 2002 में होली पर रिलीज हुआ था।
वेलेंटाइन डे पर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने समर सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था।
समर सिंह पर आकांक्षा दुबे की मां ने लगाए हैं ये आरोप
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर अभिनेत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।