Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच हो तो लखनऊ में भी फंसेंगे कई रेलवे अफसर, AIRMF महामंत्री शिव गोपाल ने क्यों कही ये बात?

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 12:44 PM (IST)

    AIRMF के केंद्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने यूनियन के सभी शाखा मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि उनको कर्मचारी हित में सड़क पर उतरना होगा। आरोप लगाया कि यदि लखनऊ में भी सीबीआइ जांच हो तो कई अफसर फंस जाएंगे। शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि मंडल में विभिन्न पदों पर 100 कर्मचारियों की नई तैनाती डायरेक्ट भर्ती से हुई है।

    Hero Image
    नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के वार्षिक अधिवेशन में सभा को संबोधित करते एआइआरएफ के केंद्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्र।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों और नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों के बीच टकराव होने की बात शनिवार को खुलकर सामने आ गयी। चारबाग में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल के वार्षिक अधिवेशन सभा में यूनियन के पदाधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों पर कर्मचारी हितों की उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने यूनियन के सभी शाखा मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि उनको कर्मचारी हित में सड़क पर उतरना होगा। दक्षिण मध्य रेलवे के गुंटाकल रेल मंडल के डीआरएम विनीत सिंह सहित पांच अफसरों को सीबीआइ ने शनिवार को पकड़ा तो मामला आमसभा में भी गर्मा गया।

    शिव गोपाल मिश्र ने आरोप लगाया कि यदि लखनऊ में भी सीबीआइ जांच हो तो कई अफसर फंस जाएंगे। शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि मंडल में विभिन्न पदों पर 100 कर्मचारियों की नई तैनाती डायरेक्ट भर्ती से हुई है। अनुकंपा आधारित भर्ती के लिए कहा जा रहा है कि वैकेंसी ही नहीं है। ओपीएस बहाली की मांग नहीं मानी जाती है तो केंद्रीय कर्मचारी बिना विलंब के अनिश्चितकालीन हड़ताल काी नोटिस देगा।

    वंदे भारत और अमृत भारत सहित नई ट्रेनें बढ़ रही हैं, लेकिन लोको पायलटों की कमी दूर नहीं हो रही है। मंडल मंत्री आरके पांडेय ने कर्मचारियों की पदोन्नति, मृतक आश्रितों के अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में देरी, साइकिल अनुरक्षण भत्ता स्वीकृत न करने, सीबीटी में अनियमिताओं, रेल कालोनियों की दुर्दशा और महिला शौचालयों के न बनाये का मुद्दा उठाया।

    10वीं बार मंडलमंत्री बने आरके पांडेय

    वार्षिक अधिवेशन के समापन अवसर पर यूनियन की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। आरके पांडेय लगातार 10वीं बार निर्विरोध मंडल मंत्री बने। इसके अलावा विभूति मिश्र-अध्यक्ष, आशा चड्ढा, आसिम सज्जाद, अश्विनी तिवारी, सुभाष चंद-मण्डल उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार तिवारी, रंजन सिंह, शुभ्रांषु तिवारी, मदन गोपाल मिश्र, संतोष कुमार सिंह- सहायक मंडल मंत्री, विजय कुमार मिश्र- मंडल कोषाध्यक्ष बने। इस अवसर पर एसयू शाह, राकेश कनौजिया, प्रीति सिंह भी उपस्थित थीं।

    ये भी पढ़ें - 

    'सड़क पर नमाज अल्लाह को भी...', चंद्रशेखर के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; अब चढ़ेगा सियासी पारा