Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Air India Flight Cancelled: दुबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान कैंस‍ि‍ल, यात्री हुए परेशान

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 10:10 PM (IST)

    लखनऊ एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान लगातार दूसरे दिन निरस्त रही जिससे यात्री परेशान हुए। दुबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भी निरस्त की गई। सोमवार को भी यही उड़ान रद्द थी। शारजाह से लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान भी देरी से पहुंचा।

    Hero Image
    लखनऊ एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान लगातार दूसरे दिन भी निरस्त।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी निरस्त रही। दुबई जाने वाले यात्री उड़ान निरस्त होने के कारण परेशान हो गए।

    दुबई से मंगलवार सुबह 7:50 बजे लखनऊ आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-194 को निरस्त कर दिया गया। यह उड़ान लखनऊ से सुबह 08:50 बजे दुबई के लिए उड़ान भरती है। दुबई से विमान के निरस्त होने के कारण लखनऊ से भी यह विमान रवाना नहीं हो सका। सोमवार को भी एअर इंडिया की उड़ान निरस्त थी। इसी तरह शारजाह से लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान 6ई-1424 सुबह 07:15 बजे के स्थान पर तीन घंटे की देरी सुबह 10:12 बजे लखनऊ पहुंचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई-लखनऊ इंडिगो का विमान 6ई-677 दो घंटे, दिल्ली-लखनऊ एअर इंडिया का विमान 1:45 घंटे, लखनऊ-मुंबई की उड़ान आईएक्स-1235 तीन घंटे, दिल्ली-लखनऊ एअर इंडिया का विमान दो घंटे देरी से आया।

    विमान जेद्दा रवाना

    लखनऊ एयरपोर्ट पर मरम्मत के बाद सऊदी अरबिया एयरलाइन के विमान को लखनऊ से जेद्दा रवाना कर दिया गया। विमान की हार्ड लैंडिंग के दौरान रविवार सुबह पहिए से धुआं उठने लगा था। वहीं, एयरलाइन ने इस घटना की रिपोर्ट डीजीसीए को भेज दी है।