विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस में होने वाला है बड़ा बदलाव, अब होंगे 16 कोच

Published: Tue, 20 May 2025 09:46 PM (IST)

आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में अब 16 कोच होंगे जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। यह बदलाव 29 मई ...और पढ़ें

आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत में 29 मई से 14 कोच
आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत में 29 मई से 14 कोच

HighLights

  1. वंदे भारत में अब 16 कोच
  2. 29 मई, 2025 से प्रभावी
  3. गोविंदपुरी से विशेष ट्रेन

जागरण संवाददाता, कानपुर। आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में अब 16 कोच होंगे। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत संचालित ट्रेन को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब स्थायी रूप से 16 कोच के रैक के साथ चलाया जाएगा।

अभी तक इस ट्रेन में केवल आठ कोच थे, जिन्हें बढ़ाया गया है। ये बदलाव 29 मई, 2025 से प्रभावी होगा। इससे और अधिक यात्रियों को वंदे भारत में सुविधाजनक व आधुनिक सेवाओं के साथ यात्रा का लाभ मिल सकेगा।

गोविंदपुरी के रास्ते एक जोड़ी विशेष ट्रेन

रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी और विशेष ट्रेन गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। मुजफ्फरपुर से ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 24 मई से 19 जुलाई तक नौ फेरा चलेगी। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक रविवार को 25 मई से 20 जुलाई तक नौ फेरा संचालित होगी। 21 कोच की ट्रेन का ठहराव गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा।