Agniveer Bharti: लिखित परीक्षा के बाद अग्निवीर भर्ती को लेकर आया जरूरी अपडेट, रैली का शेड्यूल भी जारी
लखनऊ में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे आने के बाद शारीरिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन होंगे। इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय तारीखवार शेड्यूल जारी करेंगे। जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर ने मुख्य सचिव से मिलकर भर्ती रैलियों की तैयारियों पर चर्चा की।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा, इसमें निर्धारित समय में दौड़ सहित विभिन्न शारीरिक परीक्षण किए जाएंगे।
इस दौरान उनके शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी सेना भर्ती कार्यालयों की अलग-अलग भर्ती रैली तारीखवार शेड्यूल जारी की जाएगी। जोनल रिक्रूटिंग आफिसर दो दिन पहले मुख्य सचिव से मिल चुके हैं।
अग्निवीर के विभिन्न श्रेणियों की सामान्य प्रवेश लिखित परीक्षा (सीईई) 30 जून से 10 जुलाई तक हो चुकी है। मुख्यालय क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (यूपी व उत्तराखंड) लखनऊ अपने परिक्षेत्र में आने वाले सेना भर्ती कार्यालयों की भर्ती रैली कि तैयारियों में जुट गया है।
मुख्यालय क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय (यूपी व उत्तराखंड) लखनऊ के तहत कुल नौ सेना भर्ती कार्यालय आते हैं जिनमें उत्तर प्रदेश में छह लखनऊ, अमेठी, बरेली, आगरा, मेरठ व वाराणसी और उत्तराखंड में तीन अल्मोड़ा, लैंसडाउन व पिथौरागढ़) शामिल हैं।
मुख्यालय क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय (यूपी व उत्तराखंड) लखनऊ के जोनल रिक्रूटिंग आफिसर (जेडआरओ यूपी व यूके) मेजर जनरल मनोज तिवारी ने 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की और उन्हें राज्य में आगामी भर्ती रैलियों की तैयारी से उन्हें अवगत कराया।
भेंट के दौरान मेजर जनरल तिवारी ने देश की सबसे अधिक भर्ती योग्य आबादी वाले राज्य में पारदर्शी, निष्पक्ष और दुर्घटना मुक्त आगामी भर्ती रैली के सफल आयोजन में समर्थन व सहयोग के लिए नागरिक प्रशासन और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।
मेजर जनरल तिवारी ने मुख्य सचिव को राज्य में छह एआरओ द्वारा आयोजित की जाने वाली रैलियों के बारे में भी जानकारी दी जिसके लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से शार्टलिस्ट किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।