Lucknow News: जेल से छूटने के बाद आरोपित ने पीड़िता से फिर किया दुष्कर्म, विरोध पर गाली-गलौज कर धमकाया
दुबग्गा इलाके में जेल से जमानत पर छूटे आरोपित ने पीड़िता से फिर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दुबग्गा इलाके में जेल से जमानत पर छूटे आरोपित ने पीड़िता से फिर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की।
निर्देश पर दुबग्गा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।
मूल रूप से कानपुर निवासी महिला दुबग्गा इलाके में किराए पर रहती है। पति और दो बच्चे कानपुर में रहते हैं। करीब साढ़े तीन वर्ष पहले महिला की मुलाकात मौरा गांव निवासी अंशू मौर्य उर्फ अभय हुई थी।
आरोपित ने प्रेम जाल में उसे बहाने से होटल ले जाकर दुष्कर्म किया था। शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। यही नहीं आरोपी ने उससे बहन की शादी करने के नाम पर कई बार में रुपए 5.60 लाख रुपये भी ले लिए।
कुछ समय पहले पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपित ने इंकार कर दिया। शादी की बात कहने पर आरोपित ने टालमटोल की। आरोप है कि आरोप था 16 मार्च को आरोपित अंशू ने घर बुलाकर पिता, मां और बहनों संग मिलकर उसे बुरी तरह पीटा था।
तीन अप्रैल को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में 31 मई को चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। चार जून को पीड़िता ने थाने पर आरोपित अंशू के खिलाफ करीब साढ़े पांच लाख हड़पने की तहरीर दी थी। जिसपर उपनिरीक्षक कुलदीप जांच कर रहे हैं।
जांच में पता चला कि अंशू की शादी दूसरी महिला से हो चुकी है। आरोपित जमानत पर है। गुरुवार को पीड़िता ने अंशू मौर्य के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की तहरीर दी। आरोप लगाया कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपित ने घर में घुसकर गलत काम किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।