Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ADR UP Report 2022: यूपी की 18वीं विधानसभा में कुल 47 महिला विधायक, भाजपा की अंजुला सिंह माहौर को मिले सर्वाधिक 59 प्रतिशत वोट

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 07 Apr 2022 04:10 PM (IST)

    ADR UP Assembly Election 2022 Report उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अगर हम जीत के अंतर की बात करे तो 15 विधायकों ने हजार से कम मतों के अंतर से जीत हासिल की हैं वही आठ विधायकों ने 40 प्रतिशत से अधिक अंतर के साथ जीत हासिल की।

    Hero Image
    ADR UP Assembly Election 2022 Report : भाजपा की अंजुला सिंह माहौर

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 निर्वाचन क्षेत्रों के वोट शेयर का विश्लेषण किया है। इसमें बाहुबली के साथ ही धनाड्य तथा महिला विधायकों के जीत के अंतर को भी दर्शाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 403 विधायकों ने कुल मतदान के 47 प्रतिशत की औसत से जीत हासिल की है। जबकि 2017 चुनाव में विधायकों ने कुल मतदान के 43 प्रतिशत की औसत से जीत हासिल की थी। इसमें भी 111 (28 प्रतिशत) विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुल वोटों में से 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोटों से जीत हासिल की है।

    उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनावों में महिला विधायकों के प्रदर्शन के आंकलन में पता चला कि 403 में से 47 महिला विधायक हैं। इन 47 में से भी पांच ने 20 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत हासिल की है। महिला विधायकों में से निर्वाचन क्षेत्र हाथरस से भाजपा की अंजुला सिंह माहौर ने सबसे ज्यादा 59 प्रतिशत वोट शेयर और 38 प्रतिशत के अंतर के साथ जीत हासिल की है। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में अंजुला सिंह माहौर को राज्य मंत्री बनाया गया है।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 292 (72 प्रतिशत) विधायकों ने निर्वाचन क्षेत्र में कुल वोटों में से 50 प्रतिशत से कम वोटों से जीत हासिल की। 205 में से 51 (25 प्रतिशत) आपराधिक मामले घोषित करने वाले विधायकों ने 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। वहीं 366 में से 103 (28 प्रतिशत) करोड़पति विधायकों ने 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अगर हम जीत के अंतर की बात करे तो 15 विधायकों ने हजार से कम मतों के अंतर से जीत हासिल की हैं वही आठ विधायकों ने 40 प्रतिशत से अधिक अंतर के साथ जीत हासिल की। आपराधिक मामले घोषित करने वाले विधायक और उनकी जीत के अंतर में 205 में से 78 आपराधिक मामले घोषित करने वाले विधायकों ने साफ छवि वाले उपविजेताओं के विरूद्ध जीत हासिल की है। इन 78 में से तीन विधायकों ने 30 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत हासिल की है। निर्वाचन क्षेत्र मेरठ कैंट से भाजपा के अमित अग्रवाल ने 48 प्रतिशत के अंतर से जीत हासिल की है।

    अगर हम करोड़पति विधायक और उनकी जीत के अंतर की बात करे तो 366 में से 49 करोड़पति विधायकों ने गैर करोड़पति उपविजेताओं के विरूद्ध जीत हासिल की है। 49 में से सात विधायकों ने 30 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत हासिल की है। इन में से निर्वाचन क्षेत्र गाजियाबाद से भाजपा के अतुल गर्ग ने 43 प्रतिशत के अंतर से जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पुन: निर्वाचित विधायकों के बारे में कहा जाये तो 209 विधायकों में से कोई भी अपने निर्वाचन क्षेत्र से 35 प्रतिशत से कम वोट शेयर के साथ नहीं जीता है। 64 (31 प्रतिशत) विधायकों ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है।

    92 (44 प्रतिशत) पुन: निर्वाचित विधायकों ने दस प्रतिशत से कम अंतर से जीत हासिल की है। 17 विधायकों ने 30 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत हासिल की हैं। नोटा की बात करे तो 2013 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्थापित नोटा बटन ने मतदाताओं को अपने निर्वाचन क्षेत्र में सभी उम्मीदवारों को खारिज करने का विकल्प दिया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 9,21,62,896 वोटों में से 6,37,304 (0.69 प्रतिशत) वोट नोटा को मिले थे। 

    comedy show banner
    comedy show banner