विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे 11 दिन से फरार, पुलिस अफसरों पर कार्रवाई जारी

Published: Mon, 19 Oct 2026 12:47 PM (IST)

Action Against Police in Shraddha Dubey Absconding : लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने इससे पहले रविवार को डीसीपी मध्य ...और पढ़ें

ACP हजरतगंज रजनीश वर्मा को हटाकर एसीपी अपराध के पद पर भेजा गया

 ACP हजरतगंज रजनीश वर्मा को हटाकर एसीपी अपराध के पद पर भेजा गया

HighLights

  1. श्रद्धा मामले में लापरवाही बरतने के कारण एसीपी रजनीश वर्मा पर गिरी गाज

  2. डीसीपी विक्रांत वीर और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के बाद एसीपी के खिलाफ कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: राजधानी के युवा व्यवसायी शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन से फरार चल रही मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे को पकड़ने में नाकाम लखनऊ पुलिस पर कार्रवाई का दौर शुरु हो गया है। उच्चाधिकारियों ने एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा का सोमवार को तबादला कर दिया गया।

श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि और तनवीर उर्फ दानिश के साथ नेपाल से सोनौली बार्डर से निकलकर लखनऊ में हाई कोर्ट परिसर आई और फरार हो गई, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस मामले में पुलिस पर तीसरी कार्रवाई हुई है। सोमवार को ACP हजरतगंज रजनीश वर्मा को हटाकर एसीपी अपराध के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर अभिषेक पांडेय को एसीपी हजरतगंज बनाया गया है। अभिषेक इसी पद पर कैसरबाग में तैनात थे। गौरव उपाध्याय को ACP कैसरबाग के पद पर तैनात किया गया है, जो पुलिस आयुक्त कार्यालय से सम्बद्ध थे। यह तीनों अधिकारी अब चार महीने पहले ही स्थानांतरित पदों पर तैनात हुए थे।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने इससे पहले रविवार को डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किया था और इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया था। डीसीपी मध्य के पद पर सोमवार को बाराबंकी पुलिस अधीक्षक पद से ट्रांसफर पर लखनऊ अर्पित विजयवर्गीय को तैनात किया गया है। उनके पास क्षेत्रीय अभिसूचना का भी चार्ज रहेगा।

पता चला है कि श्रद्धा दुबे रविवार लखनऊ के हाई कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के पास पहुंची और कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करे। इसके बाद एक्सप्रेसवे से आगरा जाते समय एएनआई को बाइट दी और वहां से सहारनपुर जा पहुंची। शिवा शर्मा हत्याकांड में आठ दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने रविवार को इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है।

कार्रवाई के बाद भी फिलहाल इंस्पेक्टर विक्रम सिंह आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में शामिल हैं। पुलिस की टीमें लगातार फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस कार्रवाई के मुताबिक, श्रद्धा के बुर्का पहनकर गोरखपुर पहुंचने की पुष्टि हो गई थी। पुलिस टीम उसकी लोकेशन का पीछा करते हुए वहां तक पहुंची, लेकिन वह हाथ नहीं लगी।

रविवार देर शाम श्रद्धा ने एक समाचार एजेंसी को बयान देकर खुद को बेकसूर बताया। बयान कहां पर दिया, स्थान की पुष्टि नहीं हो सकी है। श्रद्धा ने घटना को आत्महत्या करार देते हुए वही बातें दोहराईं, जो पहले नेपाल से जारी वीडियो में कही थीं। मामले में आरोपित पक्ष की ओर से सामने रखे जा रहे दावों और पुलिस की जांच के बीच टकराव बढ़ गया है। हालांकि, श्रद्धा के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- मॉडल श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- मैंने शिवा की हत्या नहीं की, मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा

यह भी पढ़ें- साइबर ठगी में भी आया श्रद्धा दुबे का नाम, लखनऊ के फ्लैट पर सहारनपुर कोर्ट का नोटिस; 30 को होगी पेशी