Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Action Against Corruption: शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर उप निदेशक कृषि अयोध्या मंडल अशोक कुमार निलंबित

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 20 Jun 2021 04:18 PM (IST)

    Action Against Corruptionअयोध्या मंडल के उप निदेशक कृषि अशोक कुमार पर शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर का आरोप है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनको शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं रुचि न लेने के आरोप में निलंबित किया है।

    Hero Image
    कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला है।

    लखनऊ, जेएनएन। भ्रष्टाचार तथा शासकीय कार्य में लापरवाही पर योगी आदित्यनाथ सरकार बेहद सख्त है। अयोध्या मंडल के कृषि उप निदेशक अशोक कुमार के खिलाफ लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उनको अयोध्या दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निलम्बित कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या मंडल के उप निदेशक कृषि, अशोक कुमार पर शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर का आरोप है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनको शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं रुचि न लेने के आरोप में निलंबित किया है। शाही ने बताया कि अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि, अशोक कुमार से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या एवं लंबित मामलों की जानकारी ली गयी। जिस पर उनका जवाब था कि लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की संख्या की जानकारी नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्हेंं खरीफ के क्लस्टर की भी जानकारी न होने के कारण यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कृषि मंत्री ने बताया कि अशोक कुमार के कृत्य एवं शासकीय योजनाओं, लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की जानकारी के अभाव से परिलक्षित हो रहा है कि अब उनको शासकीय दायित्वों के निर्वहन में रुचि नहीं है। वह लापरवाही बरत रहे हैं।

    विपक्ष पर बरसे शाही

    अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने शुरू से ही राम जन्म भूमि के स्थान के बारे में भ्रम फैलाने की कोशिश की। विपक्ष के नेता कहते हैं रामसेतु काल्पनिक है। विपक्ष ने इस प्रकरण में गलत तथ्यों के आधार पर आरोप लगाया है। यह लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। इनकी यह साजिश सदियों से चल रही है।

    सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जमीन खरीदने का ऐसा आरोप है जो भारतीय संस्कृति व हिंदुत्व की भावना को आघात करती है। विपक्ष तो लगातार गलत तथ्यों पर जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष। ट्रस्ट के जमीन खरीद के मामले में क्रेता तथा विक्रेता के सारे सारे तथ्य आ चुके हैं। जमीन क्रय करने वाला सारा धन बैंक अकाउंट के माध्यम से ट्रांसफर किया गया है। यहां पर जमीन सर्किल रेट से कम दाम पर खरीदी गई है। विपक्ष के नेता राम मंदिर आंदोलन और अभियान को पहले भी बदनाम करने की साजिश कर चुके हैं। जो लोग जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं, इन्हीं लोगों ने अयोध्या में गोली चलवाई की। इसके बाद अयोध्या में खून बहा था। इन्हीं लोगों ने कहा था अयोध्या में परिंदा पर नहीं मार सकता। अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन सकता। मुझे खुशी इस बात की है कि जिन लोगों ने ऐसा किया उनकी जीवन काल में ही भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जो तथ्य सामने आए हैं दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ गया है।

    कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सरयू में स्नान करने के बाद रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। इसके बाद सर्किट हाउस में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। यहां पर शाही ने कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ बैठक भी की।