विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में युवक को चाबुक से पीटने वाले भाजपा पार्षद व साथियों पर कस रहा शिकंजा, मुकदमा दर्ज

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:20 PM (IST)

BJP Corporator: पार्षद रामदास कनौजिया ने वहां आधार कार्ड में दर्ज पते को लेकर आय प्रमाण पत्र बनने से मना ...और पढ़ें

HighLights

  1. पार्षद रामदास कनौजिया और भाई सहित चार लोगों के खिलाफ केस

  2. मड़ियांव क्षेत्र का मामला, आय प्रमाण पत्र बनवाने गए दंपती के साथ मारपीट

जागरण संवाददाता, लखनऊ । आय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची महिला के पति को चाबुक और डंडे से पीटने के मामले में मड़ियांव पुलिस ने भाजपा पार्षद और उसके भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इन पर आरोप है कि आधार कार्ड में दर्ज पते को लेकर हुए विवाद के बाद पार्षद और उसके साथियों ने पहले महिला से अभद्रता की। विरोध करने पर उसके पति को पकड़कर डंडे और चाबुक से पीटा। दंपती को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

डालीगंज के लाहौरगंज की गीता बाजपेई के मुताबिक अब वह विष्णु विहार कालोनी फैजुल्लागंज में परिवार के साथ रहती हैं। अपने पति विजय बाजपेई के साथ बुधवार को वह मड़ियांव के दाउद नगर स्थित वार्ड चार के पार्षद कार्यालय में आय प्रमाण पत्र बनवाने गई थीं।

पार्षद रामदास कनौजिया ने वहां आधार कार्ड में दर्ज पते को लेकर आय प्रमाण पत्र बनने से मना कर दिया। आरोप है कि कारण पूछने पर पार्षद ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें धक्का दिया और काफी देर तक गाली-गलौज की।

पति विजय बाजपेई ने जब इसका विरोध किया तो पार्षद, उसके भाई और दो अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। पति को पकड़कर डंडे और चाबुक से पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। उसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज किया। मड़ियांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि मामले की रिपाेर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : आय प्रमाण पत्र बनवाने गए युवक को भाजपा पार्षद ने बेल्ट से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- धमाके के साथ फटा AC बस का टायर, नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार; 55 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।