लखनऊ : आय प्रमाण पत्र बनवाने गए युवक को भाजपा पार्षद ने बेल्ट से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
लखनऊ के फैजुल्लागंज में भाजपा पार्षद रामू दास कनौजिया और उनके साथी ने आय प्रमाण पत्र बनवाने आए एक युवक ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
भाजपा पार्षद रामू दास कनौजिया ने युवक को पीटा।
आय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हुआ विवाद।
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। फैजुल्लागंज के भाजपा पार्षद रामू दास कनौजिया और उनके साथी ने एक युवक की बेल्ट से पिटाई कर दी। युवक के साथ मौजूद महिला ने उसे किसी तरह से बचाया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
फैजुल्लागंज में रहने वाले विजय वाजपेयी बुधवार को आय प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में स्थानीय भाजपा पार्षद रामू दास कनौजिया के पास गए थे। इस दौरान दोनों का विवाद हो गया। रामू दास कनौजिया और उसके साथी ने युवक की पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें- हुनर का कमाल: जूट और ऊन से सजावटी कलाकृतियां गढ़ रोशन कुमार ने 60 महिलाओं को दी आत्मनिर्भरता की राह
युवक के साथ मौजूद महिला ने उसे बचाया। इस दौरान कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई बीच-बचाव करने नहीं आया। मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। वहीं, रामू दास कनौजिया का पक्ष जानने के लिए उन्हें काल की गई, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।