विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Accident In Sultanpur: सुलतानपुर में ट्रक ने एआरटीओ की गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर, सिपाही समेत दो की मौत

By Vikas MishraEdited By:
Published: Tue, 26 Jul 2022 07:53 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2022 08:26 AM (IST)

Accident In Sultanpur सुलतानपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने एआरटीओ की कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ...और पढ़ें

जयसिंहपुर के उघरपुर में एआरटीओ की टीम हादसे का शिकार हो गयी।
जयसिंहपुर के उघरपुर में एआरटीओ की टीम हादसे का शिकार हो गयी।

सुलतानपुर, संवाद सूत्र। जयसिंहपुर के उघरपुर बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक ने बोलेरो से लौट रहे एआरटीओ टीम को कुचल दिया हादसे में एक सिपाही व बोलेरो चालक की मौके पर मौत हो गई। अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पकड़े जाने के डर से चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

मंगलवार की सुबह एआरटीओ की टीम चेकिंग करके कादीपुर की तरफ से मुख्यालय की ओर आ रही थी। उघरपुर के पास चालक ने सरकारी बोलेरो गाड़ी को सड़क किनारे लगा दिया और लघुशंका करने लगा।आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ़्तार आ रही रायबरेली नंबर की ट्रक ने चालक अब्दुल मोबीन खान व सिपाही अरुण सिंह को रौंद दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। अन्य कर्मचारी बाल बाल बच गए। पकड़े जाने के डर से चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। मृतक मोबिन शास्त्री नगर कोतवाली नगर व सिपाही अरुण सिह बीकेटी लखनऊ का रहने वाला था।

एसपी ने पहुंचकर की जांच पडतालः घटना की सुचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप राय, उप निरीक्षक सीताराम यादव मौके पर पहुंच गए । शव को सड़क से हटा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी सोमेन वर्मा भी सीओ कृष्ण कांत चौधरी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पडताल की। आरोपित चालक की गिरफ़्तारी के लिये थानाध्यक्ष संदीप राय को निर्देशित किया गया। एआरटीओ नन्द कुमार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठाया ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।