शाहजहांपुर में महिला और किशोरी के साथ दुष्कर्म
लखनऊ। दिल्ली दुष्कर्म कांड में फांसी की सजा भी 'हैवानियत' पर अंकुश नहीं लगा पा रही। बहू-बेटिय
लखनऊ। शाहजहांपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में एक महिला और एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि उसका पति एक सप्ताह पूर्व दिल्ली में काम करने गया था। सोमवार रात वह बच्चों के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसके मकान में दीवार फांदकर घुस आया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर भाग गया। अगले दिन महिला ने अपने रिश्तेदारों को घटना से अवगत कराया और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई है। पुलिस ने महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दूसरी ओर बंडा क्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के कहने पर प्राइमरी स्कूल में छुट्टी पता करने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद गांव के युवक ने किशोरी को दबोचकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पर आकर मां को आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।