Move to Jagran APP

Road Accident in Lakhimpur: लखीमपुर हादसे में मरने वालों की संख्‍या हुई 10, ट्रक और बस में हुई थी भ‍िड़ंत

Road Accident in Lakhimpur लखीमपुर में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कुल दस यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 29 लोग घायल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Vikas MishraPublished: Wed, 28 Sep 2022 09:26 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 09:07 PM (IST)
Road Accident in Lakhimpur: लखीमपुर हादसे में मरने वालों की संख्‍या हुई 10, ट्रक और बस में हुई थी भ‍िड़ंत
Road Accident in Lakhimpur: भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई।

Road Accident in Lakhimpur: लखनऊ, जागरण संवाददाता। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बुधवार सुबह डीसीएम और बस की आमने-सामने टक्कर में 10 लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे में घायल 29 लोगों का मोतीपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 14 लोग जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किए गए, जिनमें दो लोगों की रास्ते में मृत्यु हो गई जबकि दो की अस्पताल में मौत हुई।  हादसे की सूचना पर डीएम-एसपी के अलावा कमिश्नर डा. रोशन जैकब भी घायलों का हाल जानने लखीमपुर पहुंची। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

घटनाक्रम के मुताबिक रुद्र ट्रैवेल्स लखीमपुर की बस बुधवार धौरहरा से छह बजे सुबह लखनऊ के लिए रवाना हुई। यह बस करीब सात बजे सुबह पीलीभीत-बस्ती हाईवे के ऐरा पुल पर सामने से आ रही अनियंत्रित डीसीएम से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम और बस दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद ईसानगर, धौरहरा व नकहा से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। भारी भीड़ व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। 

पुलिस क्रेन से बस और डीसीएम हटवा कर करीब चार घंटे बाद यातायात सामान्य कर पाई। हादसे की खबर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के आदेश दिए। इसके बाद डीएम महेंद्र बहादुर, एसपी संजीव सुमन और लखनऊ से कमिश्नर रोशन जैकब मोतीपुर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और उचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह लगभग आठ बजे खमरिया के पास शारदा पुल पर धौरहरा की ओर से एक यात्री बस लखीमपुर की तरफ आ रही थी, जबकि लखीमपुर की तरफ से सेब लादकर एक डीसीएम धौरहरा की ओर जा रही थी। पुल के पास जब दोनों वाहन आमने-सामने थे और कुछ ही दूरी पर पहुंचे तभी अचानक बस चालक ने दाहिनी ओर स्टेयरिंग काट दिया, जिससे दोनों वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

डीसीएम का टायर फटने से हुई दुर्घटनाः प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि लखीमपुर से बहराइच की तरफ जा रही डीसीएम का ऐरा पुल पर दाहिना टायर फट गया। पुल के नीचे घास काट रहे लोगों ने टायर फटने का धमाका सुना। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर प्राइवेट डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही बस से टकरा गई। बस में बायीं तरफ बैठी सवारियों में कई की मौत हुई और कई गंभीर रूप से घायल हुए। 

दुर्घटना में घायल हुए लोगों के नाम

01- लल्लू गुप्ता 50 पुत्र गज्जाराम निवासी धौरहरा।

02-शफीक 45 पुत्र इस्माइल पठान वार्ड धौरहरा।

03-रूबी 25 पुत्री रसूल अहमद महेवागंज कोतवाली सदर।

04- वेदप्रकाश 24 पुत्र संतराम हरदी धौरहरा।

05- राहुत मिश्रा 26 पुत्र रामकिशोर मिश्रा धौरहरा।

06- आयुष जायसवाल 21 पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल धाैरहरा।

07- अज्ञात 40 पुरुष

08- जुबेरिया 08 पुत्री फुरकान राइन कैमहरा फरधान।

09- कौशल किशोर 50 अज्ञात।

10- अज्ञात 55।

11- मंशू निगम 23 पुत्र रामगोविंद धौरहरा।

12- जसप्रीत सिंह 39 पुत्र संतोष सिंह पंजाब।

13- अवधेश सिंह 25 पुत्र कल्लू सिंह हरदी गुदरिया धौरहरा।

14- अज्ञात 27।

15- राजेंद्र 30 पुत्र रामगुलाम हरदी गुदरिया धौरहरा।

16- नसीमुन्निशा 35 पत्नी अब्दुल रऊफ धौरहरा।

17- अवी 07 पुत्री फिरोज अहमद समदहा धौरहरा।

18- बबली गुप्ता 20 पत्नी लल्लन गुप्ता धौरहरा।

19- शानू 18 पुत्र सुनील ग्राम कुसेता लहरपुर सीतापुर।

20- जान्हवी 08 सरसवा धौरहरा।

21- अब्दुल अजीज 40 पुत्र अब्दुल माजिद धौरहरा।

21- नौशाद 24 पुत्र रहमत अली धौरहरा।

22- शैलेंद्र वर्मा 32 पुत्र शिवकुमार बसंतापुर धौरहरा।

23- साबिर 35 पुत्र मंगू धौरहरा।

24- रूबी 35 पुत्री अकील अहमद धौरहरा।

25- पिंकी 17 पुत्री सुंदर धौरहरा।

26-गोलू रस्तोगी 23 पुत्र रामसरन रस्तोगी धौरहरा।

27-विनीत 21 पुत्र सोबरन लाल बसंतापुर धौरहरा।

28-अब्दुल कादिर 03 पुत्र फुरकान कैमहरा फरधान।

29- बज्जालाल 80 बढ़ुआ निघासन।

30- सुंदर 65 धौरहरा।

31- मथुरा 50 धौरहरा।

32- गीता देवी 35 पत्नी जगदीश धौरहरा।

33- पूजा वर्मा 19 पुत्री सुनील कुसेता लहरपुर सीतापुर।

34- मानसिंह 30 पुत्र चेतराम हरदी धौरहरा।

35- आरती निगम 32 पत्नी मंशू निगम धौरहरा।

36-फर्जाना 32 पत्नी फुरकान कैमहरा फरधान।

37- खुश्बू गुप्ता 18 पुत्री लल्लू गुप्ता धौरहरा।

सीएम योगी ने जताया दुखः इस बड़ी घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, जनपद खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख है। दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने खीरी के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर तत्काल राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने और घायलों को को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समुचित इलाज का निर्देश दिया है। साथ ही सभी की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.