Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya: 80 महीने, 47 निर्णय और 31 हजार करोड़ से बदल गई श्री राम की नगरी अयोध्या की तस्वीर

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 07:43 AM (IST)

    Ayodhya भव्य-दिव्य-नव्य अयोध्या के सपने को साकार करने के लिए योगी सरकार ने 80 माह में 47 अहम निर्णय किए और खजाने से 31 हजार करोड़ रुपये खर्च करने में कहीं कोई हीला-हवाली नहीं होने दी। रामलला की नगरी में सभी योजनाओं और परियोजनाओं के कार्यों को मिशन मोड में सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 61 बार खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे।

    Hero Image
    बदल गई श्री राम की नगरी अयोध्या की तस्वीर

    अजय जायसवाल, लखनऊ। धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखने के बावजूद अरसे से उपेक्षित-तिरस्कृत अयोध्या के दिन यूं ही बहुरते नहीं दिख रहे हैं। भव्य-दिव्य-नव्य अयोध्या के सपने को साकार करने के लिए योगी सरकार ने 80 माह में 47 अहम निर्णय किए और खजाने से 31 हजार करोड़ रुपये खर्च करने में कहीं कोई हीला-हवाली नहीं होने दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामलला की नगरी में सभी योजनाओं और परियोजनाओं के कार्यों को मिशन मोड में सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 61 बार खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे। भव्य-दिव्य-नव्य अयोध्या के सपने को साकार करने के लिए वैसे तो वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के साथ ही योगी आदित्यनाथ जुट गए थे, लेकिन सर्वोच्च अदालत के निर्णय के बाद भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण शुरू होने के साथ ही योगी सरकार इसमें पूरे संकल्प से जुट गई।

    47 निर्णयों ने बदली तस्वीर

    पूर्व की अखिलेश सरकार जिस अयोध्या को नगर पालिका परिषद से नगर निगम बनाने तक में हिचक रही थी उसे योगी ने सत्ता संभालने के दो माह के अंदर ही हरी झंडी दे दी। लगभग 80 माह पहले नौ मई 2017 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में साकेतपुरी के चहुंमुखी विकास के लिए अयोध्या और फैजाबाद नगर पालिका परिषद को मिलाकर नगर निगम बनाने का अहम निर्णय किया गया। राजधानी के साथ ही रामलला की नगरी में भी हुई योगी कैबिनेट की बैठक में अयोध्या को लेकर अब तक 47 नीतिगत निर्णय किए गए हैं।

    योगी सरकार ने रखा बजट का पूरा ध्यान

    निर्णयों को अमली जामा पहनाने में कहीं कोई वित्तीय संकट न आए इसके लिए बजट का पूरा ध्यान रखा गया। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अब तक योगी सरकार खजाने से लगभग 31 हजार करोड़ रुपये अयोध्या को दे चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले चौतरफा राममय माहौल बनाने के लिए ही हाल में अनुपूरक बजट के माध्यम से 100 करोड़ रुपये दिए गए।

    अब तक 61 बार अयोध्या आए सीएम योगी

    पैसा देने के साथ ही उच्च गुणवत्ता का कार्य समय से सुनिश्चित करने के लिए योगी न केवल लखनऊ में बैठकें करते रहे बल्कि आए दिन अयोध्या भी पहुंचे। अब तक 61 बार अयोध्या जा चुके मुख्यमंत्री ने सैकड़ों छोटी-बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने से लेकर अफसरों के साथ समीक्षा बैठकें की।

    ‘अयोध्या दीपोत्सव’ विश्व पटल पर बना नई पहचान

    सनातन परंपरा के अनुसार आध्यात्मिक केंद्र के रूप के साथ ही सर्व समावेशी वैश्विक पर्यटन स्थली और सतत आत्मनिर्भर नगर के अनुरूप अयोध्या के विकास के लिए साधु-संतों से भी विचार-विमर्श करते रहे। योगी सरकार की पहल का ही नतीजा है कि ‘अयोध्या दीपोत्सव’ विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक पहचान बना चुका है।

    अयोध्या के लिए सीएम योगी के अहम फैसले

    • अयोध्या-फैजाबाद को मिलाकर अयोध्या नगर निगम का गठन-09 मई 2017
    • विद्युत व्यवस्था सुधारने को 220 केवी उपकेंद्र का निर्माण-22 मई 2018
    • अयोध्या बाईपास पर भव्य बस स्टेशन का निर्माण-19 जून 2018
    • फैजाबाद जिला व मंडल का नाम बदलकर अयोध्या करना-13 नवंबर 2018
    • अयोध्या में मेडिकल कॉलेज का निर्माण-19 जनवरी 2019
    • भजन संध्या स्थल, म्यूजियम, श्रीराम प्रतिमा का निर्माण-02 मार्च 2019
    • अयोध्या को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकास करना-24 सितंबर 2019
    • दीपोत्सव मेले का प्रांतीयकरण करना-22 अक्टूबर 2019
    • हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करना-25 जनवरी 2021
    • अयोध्या के आसपास के कई मार्गों को चार लेन बनाना-21 जुलाई 2021
    • श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में मार्ग चौड़ीकरण-सुंदरीकरण-02 अगस्त 22
    • अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित करना-16 नवंबर 2022
    • अयोध्या नगर निगम के कार्यालय भवन का निर्माण-25 नवंबर 2022
    • अयोध्या में धर्मपथ के साथ कई और मार्गों का विस्तारीकरण-10 मार्च 2023
    • महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना-12 मई 2023
    • चार लेन के रामपथ का निर्माण एवं चौड़ीकरण-22 अगस्त 2023
    • अयोध्या को समग्र विकास योजना के तहत सीड कैपिटल-31 अक्टूबर 2023
    • उप्र श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद का गठन-09 नवंबर 2023
    • भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना-09 नवंबर 2023
    • अंतरराष्ट्रीय अयोध्या रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान बनाना-09 नवंबर 2023
    • मकर संक्रांति व बसंत पंचमी मेला का प्रांतीयकरण-09 नवंबर 2023

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir: जलालशाह के विश्वासघात से गिराया गया राम मंदिर, बाबर कई बार आया था अयोध्या; काटे गए थे पुजारियों के सिर