विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1000 रुपये से भी कम की EMI पर करें 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, सावन से पहले IRCTC दे रहा सुविधा; पैकेज बुकिंग शुरू

By Shivam YadavEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 29 May 2023 09:24 PM (IST)

सावन माह आरंभ होने से पहले भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) शहरवासियों को सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा। ...और पढ़ें

यह यात्रा 22 जून से आरंभ होकर एक जुलाई को समाप्त होगी।
यह यात्रा 22 जून से आरंभ होकर एक जुलाई को समाप्त होगी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता: सावन माह आरंभ होने से पहले भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) शहरवासियों को सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा। स्लीपर और एसी बोगियों वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को आईआरसीटीसी मुख्यालय से हरी झंडी दे दी है। आईआरसीटीसी क्षेत्रीय मुख्यालय लखनऊ ने पैकेज की बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह यात्रा 22 जून से आरंभ होकर एक जुलाई को समाप्त होगी।

आईआरसीटीसी की इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। ट्रेन में कुल 767 सीटें उपलब्ध होंगी। इसमें एसी सेकेंड की 49, एसी थर्ड की 70 और स्लीपर की 648 सीटें शामिल हैं। 

ट्रेन से यात्रा करने की सुविधा गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, कानपुर, उरई एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से भी होगी। पैकेज में रेल यात्रा के साथ नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण भी शामिल है।

इतना होगा पैकेज का शुल्क

स्लीपर वाली इकोनामी श्रेणी में प्रति यात्री 18466 रुपये, एसी थर्ड की स्टैंडर्ड क्लास में प्रति यात्री 30668 रुपये और एसी सेकंड की कंफर्ट क्लास में प्रति यात्री 40603 रुपये देना होगा। इस पैकेज में एलटीसी के साथ प्रतिमाह 905 रुपये की ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है।

यहां करें बुकिंग

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन की जा सकती है।

वहीं आईआरसीटीसी के लखनऊ स्थित हेल्पलाइन नंबर लखनऊ- 8287930908, 8287930909, 8287930906, 8287930913, 8287930902 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आईआरसीटीसी के गोरखपुर स्थित कार्यालय के नंबर 8595924273/8294814463 कानपुर में 8595924298/ 8287930930, आगरा में 8287930920, ग्वालियर में 8595924299, झांसी में 8595924291/8595924300 और मथुरा के नंबर 8287931792 पर भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।