Dev Deepawali: लखनऊ में झिलमिलाते गोमती तट पर जलाए गए 51 हजार दीये, तस्वीरों में देखें सुंदर नजारा
Dev Deepawali 2022 लखनऊ के गोमती तट पर लक्ष्मण मेला स्थल पर दैनिक जागरण दीपोत्सव का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया ने सोमवार शाम को छह बजे किया। दोपहर में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने दीप सज्जा की। देर रात लोग दीप जलाते हुए नजर आए।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। Dev Deepawali 2022: पुराणों में आकाशगंगा के रूप में स्वर्ग की नदी की कल्पना की गई है। 51 हजार दीप मल्लिकाओं ने जब गोमती तट को आलोकित किया तो आकाशगंगा सा नयनाभिरान दृश्य सजा। पूर्णिमा के चांद तले गोमती किनारे उल्लास से जगमग नयन गोमती संग आकाशगंगा के मिलन की इस झांकी को निहारने के लिए अधीर थे। कार्तिक पूर्णिमा के त्योहार देव दीपावली पर दैनिक जागरण की ओर से दीपोत्सव की पहल की गई।
जन सहभागिता से यह प्रथम प्रयास सोमवार की शाम लक्ष्मण मेला स्थल पर महोत्सव में परिवर्तित हो गया। देवताओं के इस उत्सव में गोमती, गोमती तट और लखनऊ वाले परस्पर सहभागी बने और गोमती का किनारा जगमगा उठा। स्वस्ति वाचन के बीच झिलमिलाती उत्सवी शाम की शुभ शुरुआत मेयर संयुक्ता भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद जैसे एक-एक कर तारे गोमती किनारे उतरने लगे।
मंडलायुक्त रोशन जैकब और जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने भी दीप जलाए। देखते ही देखते 51 हजार दीयों के सामूहिक प्रकाश की अद्भुत आभा से गोमती नहा उठी।
बाबा नीब करौरी वेद विद्यालय हनुमान सेतु मंदिर के बटुकों शिवांशु शुक्ला, हर्षित तिवारी, आनंद मिश्रा, पूर्णानंद शुक्ला व देव कांत शुक्ला ने आचार्य उमेश कुमार पाठक के सानिध्य में स्वस्ति वाचन किया। दीये जल रहे थे और शाम अब सुर लहरियों में खाेने को तैयार थी।
बाबा नीब करौरी वेद विद्यालय हनुमान सेतु मंदिर के बटुक शिवम तिवारी ने शंख वादन किया। जाने-माने युवा बांसुरी वादक उदित राज शंकर की अंगुलियों से संगीत का जादू निकला। ऋद्धिमा श्रीवास्तव और अभिरुक के कंठ संगीत के साथ जगमगामी शाम ने सुरीली विदा ली।
दीपोत्सव में शामिल हुए ये लोग
सचिव नमामि गंगे आइएएस राजेश पांडेय, एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव, एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार पटेल और जिला कमांडेंट होमगार्ड सचिन मिश्रा की भी उपस्थिति रही। अखिल भारतीय भोेजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय व प्रवक्ता वेद प्रकाश राय, दूरदर्शन के सहायक निदेशक कार्यक्रम आत्म प्रकाश मिश्र, कथा रंग की संस्थापिका नूतन वशिष्ठ, इंडो अमेरिकन चैंबर आफ कामर्स व स्टेट हेड इंडो कनाडा चैंबर आफ कामर्स के निदेशक और चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री व चीफ वार्डन सिविल डिफेंस लखनऊ अमरनाथ मिश्र, द सेंट्रम के मैनेजिंग पार्टनर व प्रमोटर सर्वेश गाेयल, सेंट जोसेफ ग्रुप आफ स्कूल्स के एमडी अनिल अग्रवाल भी मौजूद रहे। लखनऊ मेटल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल व मंत्री हर्षित अग्रवाल, उप्र सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, उप्र सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, होटल एसोसिएशन के महामंत्री श्याम कृष्नानी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रवक्ता सुरेश छाबलानी, श्री शुभ संस्कार समिति के महामंत्री ऋद्धि किशोर गौड़,श्री श्याम परिवार के सुधीश गर्ग, सिख समाज के मनमोहन सिंह हैप्पी, नामित पार्षद अनुराग मिश्रा, साहू समाज के अनुराग साहू, राम गोपाल सिंह, सूर्य कुमार पाठक, श्रद्धा सक्सेना, पूर्व पार्षद रणजीत सिंह, एक पहल मुस्कुराहट की डा. अंजू वाष्र्णेय समेत कई लोग शामिल हुए। केजीएमयू से डा. सूर्यकांत, डा. अंकित कुमार और डा. विजेता, लैब टेक्निशियल सुनील कुमार, व्यापारी मृत्युंजय सिंह, अधिवक्ता सौरभ भटनागर आदि ने भी सहभाग किया। डा. रूबी राज सिन्हा के नेतृत्व में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की बहनों ने पीले परिधान में आयोजन में हिस्सा लिया।
इनका भी आभार
नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग की 21 कैडेट ने एनसीसी अधिकारी मेजर डा. मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में देव दीपावली की व्यवस्था में सहयोग किया। कैडेट वसुंधरा गंगवार, आकांक्षा पाल और नंदिनी सिंह के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग की 25 छात्राओं ने डा. सीमा पांडे और आयशा वहीद की देखरेख में सहयोग किया।
प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की ओर से 500 दीयों का सहयोग किया गया। संगिनी सदस्य पुष्पा मिश्रा, श्रद्धा सक्सेना, सीमा मिश्र, रेनू अग्रवाल, सुनीता राय, ममता सिंह, रूबी राज सिन्हा, सायरा, संदीपा, अनुराधा केसरी, कल्पना, सपना, स्नेहा, सुधा त्रिपाठी, रेनू सिन्हा ने रंगोली बनाई। सदर बाजार स्थित फूडीज रेस्टोरेंट के अभिषेक मिश्रा ने वालंटियर्स के लिए फूड पैकेट दिए।
आचार्य उमेश कुमार पाठक के सानिध्य में शिवांशु शुक्ला, हर्षित तिवारी, आनंद मिश्र, पूर्णानंद शुक्ला व देव कांत शुक्ला स्वतिवाचन और शिव तिवारी शंख वादन कर माहौल में भक्ति का संचार करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।