Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी: 34 निरीक्षक पदोन्नति पाकर बने पुलिस उपाधीक्षक, शासन ने जारी किया आदेश

    By Prabhapunj MishraEdited By:
    Updated: Wed, 20 Apr 2022 02:42 PM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और बेहतर व चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शासन ने 34 निरीक्षकों को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक बना द‍िया है। शासन ने इसका आदेश भी जारी कर द‍िया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यह जानकारी दी।

    Hero Image
    34 निरीक्षक पदोन्नति पाकर बने पुलिस उपाधीक्षक, शासन ने जारी किया आदेश

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो । कानून-व्यवस्था को और बेहतर व चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को पदोन्नति प्रदान किये जाने का सिलसिला भी जारी है। शासन ने 34 निरीक्षकों को प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग में पदोन्नति प्रदान की है।

    अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात 34 अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

    पदोन्नति पाने वालों में विजय प्रताप यादव, सुधा चौधरी, संजय कुमार सिंह, उमेश चन्द्र भट्ट, अनिल कुमार वर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, तेजेन्द्र यादव, दिनेश कुमार, नरसिंह नारायन सिंह, अभय कुमार सिंह, प्रभा सिंह, रमेश, जसपाल सिंह पवार, भुवनेश्वर पांडेय, अल्पना घोष, मंजू शुक्ला, राजकुमार सिंह यादव, राकेश कुमार सिसौदिया, राजीव सिरोही, संजीव कुमार, रंजन कुमार शर्मा, धर्मराज यादव, अंजना वर्मा, दिनेश कुमार पाठक, सतीश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, ऋषि कान्त शुक्ला, परशुराम त्रिपाठी, सुजीत कुमार दुबे, रवीन्द्र नाथ राय, विनोद कुमार यादव, अवनीश कुमार गौतम व सुजीत कुमार राय शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें