विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: 2384 अभ्यर्थियों को प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा में सीधे मिलेगा प्रवेश, UPSSSC ने जारी की सूची

Published: Wed, 20 Mar 2024 06:00 AM (IST)

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की गई कृषि सेवा ग्रेड-3 (प्राविधिक ...और पढ़ें

UP News: 2384 अभ्यर्थियों को प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा में सीधे मिलेगा प्रवेश, UPSSSC ने जारी की सूची
UP News: 2384 अभ्यर्थियों को प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा में सीधे मिलेगा प्रवेश, UPSSSC ने जारी की सूची

HighLights

  1. उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड की अभ्यर्थियो की सूची
  2. 20 अप्रैल तक पूरी करनी होगी टीपीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट करने की प्रक्रिया

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की गई कृषि सेवा ग्रेड-3 (प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी) परीक्षा-2013 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 2384 अभ्यर्थियों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इन अभ्यर्थियों को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में वैध स्कोर की अनिवार्यता और आयु सीमा में छूट देते हुए प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा में सीधे प्रवेश देगा।

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दायरे में आने वाले इन 2384 अभ्यर्थियों को प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के लिए प्रकाशित किये गए विज्ञापन के अनुसार 20 अप्रैल तक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पंजीकरण संख्या (टीपीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर) जेनरेट करने की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी।

इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद आयोग द्वारा इन अभ्यर्थियों से संबंधित डाटा और विवरण को पीईटी-2023 परीक्षा के अभ्यर्थियों के डाटा के साथ जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की नियमित प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें -

Badaun Double Murder: बदायूं में दो बच्‍चों की गला काटकर न‍िर्मम हत्‍या के बाद बवाल, आरोपी एनकाउंटर में ढेर

अपर्णा यादव नहीं बल्‍क‍ि BJP के इस द‍िग्‍गज नेता के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर, चर्चा में हैं ये पांच नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।