विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IAS Transfer: यूपी में 16 आईएएस अधि‍कार‍ियों का तबादला, ल‍िस्‍ट में रोशन जैकब और बी चंद्रकला का नाम भी शामिल

Published: Tue, 16 Sep 2025 07:51 PM (IST)

IAS Transfer In Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ...और पढ़ें

आईएएस अधि‍कारी बी चंद्रकला की फाइल फोटो।
आईएएस अधि‍कारी बी चंद्रकला की फाइल फोटो।

HighLights

  1. विजय विश्वास पंत बने लखनऊ के मंडलायुक्त, सौम्या अग्रवाल प्रयागराज की
  2. अनामिका सिंह बरेली की मंडलायुक्त, किंजल सिंह बनीं परिवहन आयुक्त

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को तीन मंडलायुक्त सहित 16 आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को लखनऊ का मंडलायुक्त बनाया गया है। बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को अब प्रयागराज के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव अनामिका सिंह बरेली की मंडलायुक्त बनाई गईं हैं।

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वहीं, परिवहन आयुक्त पद पर तैनात ब्रजेश नारायण सिंह सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बनाए गए हैं। वे इसी माह 30 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रंजन कुमार से प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। उनके पास प्रमुख सचिव आयुष का पदभार बना रहेगा।

सुहास एल वाई को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद पर तैनात चैत्रा वी. को महानिदेशक आयुष बनाया गया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा संजय कुमार खत्री को प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

कंचन वर्मा महानिदेशक स्कूल शिक्षा से आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद, मोनिका रानी को अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा से प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है।

लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के साथ ही आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राजेश कुमार-द्वितीय को महानिदेशक पर्यटन, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया को सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया है।

सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर तैनात बी. चन्द्रकला को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव एवं उप्र क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथारिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार सचिव चिकित्सा शिक्षा अपर्णा यू को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- PM Modi 75th Birthday: लखनऊ सहित 16 शहरों में 21 को होगी ‘नमो मैराथन’, CM योगी करेंगे दौड़ का शुभारंभ