Haj Yatra 2025: यूपी से हज के लिए इस साल रवाना होंगे 15,559 लोग, 46 महिलाएं भी शामिल; तैयारियां पूरी
हज 2025 के लिए उत्तर प्रदेश से 15559 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। आवेदन संख्या निर्धारित कोटे से कम होने के कारण सभी आवेदकों का चयन हो गया है। लखनऊ से 5416 और दिल्ली से 8090 आवेदक शामिल हैं। मरहम कोटे के तहत 46 महिलाओं का अतिरिक्त चयन किया गया है। हज यात्रियों के लिए आवास परिवहन आदि व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। Haj 2025 | इस साल हज करने के लिए प्रदेश से 15,559 यात्री जाएंगे। आवेदन की संख्या निर्धारित कोटे से कम होने के कारण हज यात्रा-2025 के लिए सभी आवेदकों का चयन कर लिया गया है। इनमें लखनऊ से 5416 और दिल्ली से 8090 आवेदक शामिल हैं।
मरहम कोटे के तहत 46 महिलाओं का अतिरिक्त चयन किया गया है। शुक्रवार को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए। मंत्री ने हज हाउस का निरीक्षण किया।
प्रशिक्षण के लिए 100 प्रशिक्षकों का हुआ चयन
इसके बाद बैठक में कहा कि यात्रियों के लिए आवास, परिवहन आदि व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। हज निदेशक अंकित अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए 75 जिलों से 100 प्रशिक्षकों का चयन किया जा चुका है।
92 हज इंस्पेक्टर का भी हुआ चयन
सऊदी अरब में हज यात्रियों के मार्ग दर्शनार्थ एवं सुविधा पहुंचाने के लिए लगभग 92 स्टेट हज इंस्पेक्टर का भी चयन किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त स्टेट हज इंस्पेक्टर की तैनाती यात्रियों की उड़ान से एक सप्ताह से पूर्व सऊदी में किये जाने पर विचार किया जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।