Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Transport Service In UP: परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी 1400 अनुबंधित बसें, यात्र‍ियों को म‍िलेगी राहत

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 02:18 PM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश सरकार जल्‍द ही यात्र‍ियों को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार ने 1400 अनुबंधित बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल करने का फैसला ल‍िया है। निगम ने निजी बसों के अनुबंध की नई सेवा-शर्तें जारी कर दी है।

    Hero Image
    Transport Service In UP परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी 1400 अनुबंधित बसें

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो। Transport Service In UP प्रदेश सरकार परिवहन निगम की बसों के बेड़े में आगामी पांच माह में 1400 बसें शामिल करने जा रही है। यह बसें परिवहन निगम से अनुबंध कर चलाई जाएंगी। इन बसों के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन निगम ने निजी बसों के अनुबंध के संबंध नई सेवा शर्तें जारी कर दी हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर ने बताया कि परिवहन निगम ने 1400 निजी बसों को अनुबंध कर संचालित करने का निर्णय लिया है। इनमें 80 लग्जरी, 25 वातानुकूलित स्लीपर, 250 ग्रामीण सेवा, 100 एसी स्लीपर व एसी चेयर के अलावा साधारण बसें शामिल हैं।

    नई बसों के आने से आगामी पांच महीने में अनुबंधित बसों का बेड़ा 3795 बसों का हो जाएगा।उन्होंने बताया कि बसों की अनुबंध अवधि साधारण बसों व हाई एंड बसों के लिए 10 वर्ष तथा वातानुकूलित बसों के लिए आठ वर्ष तय की गई है। ग्रामीण सेवाओं एवं लग्जरी बसों में आय न होने पर इसके मार्ग में परिवर्तन किया जा सकेगा।

    मंत्री ने बताया कि बीएस-6 मानकों का पालन करने वाली बसें ही अनुबंधित की जांएगी। पंजीयन तिथि से अधिकतम दो वर्ष की बसों को अनुबंध किया जाएगा। ग्रामीण सेवाओं में पंजीयन तिथि से चार वर्ष पुरानी बसों पर भी विचार किया जाएगा। पूर्व की योजना की तुलना में साधारण बसों में प्रशासनिक शुल्क में 50 पैसे, सीएनजी इंजन युक्त बस में 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की छूट दी गयी है।

    ग्रामीण मार्गों पर प्रशासनिक शुल्क प्रति किलोमीटर तीन रुपये कम रखा गया है। बसों को लंबे मार्गों सहित अंतरराज्यीय मार्गों पर भी अनुबंध किया जा सकेगा। यात्री राहत योजना में दी जाने वाली दावा राशि से अनुबंधित बस स्वामी को मुक्त रखा गया है।