Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Teacher Recruitment Fraud: हरदोई में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा में अब तक बर्खास्त हुए 124 अध्यापक, कुछ और पर भी गिर सकती है गाज

    By Rafiya NazEdited By:
    Updated: Mon, 05 Jul 2021 06:30 PM (IST)

    हरदोई में गहराई तक फैली रहीं शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा की जड़ें। हर भर्ती में निकले फर्जी शि‍क्षक बर्खास्तगी के साथ दर्ज हुई एफआइआर। अभी कुछ और की भी जांच चल रही है और यह संख्या बढ़ सकती है।

    Hero Image
    हरदोई में परिषदीय विद्यालयों की अध्यापक भर्ती में सबसे ज्यादा खेल तो 2011 में हुई 72825 भर्ती में हुआ।

    हरदोई, जागरण संवाददाता। जिले में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा में जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका समेत तीन की हाल ही में बर्खास्तगी हुई है। फर्जीवाड़े में शिक्षकों का फर्जीवाड़ा कोई नया मामला नहीं है। जिले में शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े की जड़े तेजी से फैली रहीं। हर भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले भर्ती हुए। देखा जाए तो अभी तक 124 शिक्षक शिक्षिकाएं बर्खास्त हो चुके हैं। अभी कुछ और की भी जांच चल रही है और यह संख्या बढ़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिषदीय विद्यालयों की अध्यापक भर्ती में देखा जाए तो सबसे ज्यादा खेल तो 2011 में हुई 72825 भर्ती में हुआ। एक दो नहीं न जाने कितने फर्जी टीईटी के अंकों के आधार पर नौकरी पा गए। जांच में 32 फर्जी मिले और उन्हें बर्खास्त किया गया। जबकि 2014 में 10800 भर्ती में 66 फर्जी मिले थे और उन्हें बर्खास्त कर उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई गई। 2015 में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान गणित भर्ती में भी 15 फर्जी मिले थे। आगरा विश्वविद्यालय में वर्ष 2004-05 के बीएड करने वालों की एसआईटी जांच में गड़बड़ मिले आठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को बर्खास्त किया गया। अब भरावन विकास खंड दखिलौल की मुन्नी रानी, बिलग्राम विकास खंड की सांपखेड़ा की अंकिता वर्मा और सांडी के उच्च प्राथमिक विद्यालय के धर्मेंद्र कुमार को बर्खास्त किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंतराव का कहना है कि अभी कुछ की और जांच चल रही है और कार्रवाई हो सकती है।

    फाइलों में खो गईं रोबिटिक साइंस लैब: विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए हरदोई में स्वीकृत अटल टिंकरिंग लैब फाइलों में खो गई हैं। तीन में से एक ही विद्यालय में लैब का संचालन शुरू हो सका है। विभाग की ओर से लैब के संचालन के संबंध में सूचना मांगें जाने से विभाग में खलबली मच गई है। विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अटल इन्नोवेशन मिशन के तहत अटल टिंकरिंग लैब काे देशभर में शुरू किया गया था।अ इसका मकसद बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच को विकसित करना था। यहां पर विद्यार्थी के लिए आइडिया का वर्चुअल रूप बनाने के साथ उसको धरातल पर उतारने के पूरे इंतजाम किए जाने थे। जिले में तीन विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जानी थी। जिसमें से एक ही विद्यालय में लैब का संचालन हो रहा है। शेष के विषय में विभाग को भी जानकारी नहीं हैं।