Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    तेंदुए से भिड़ गया युवक... जान बचाने के ल‍िए जमकर हुआ संघर्ष; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 08:28 PM (IST)

    यूपी के लखीमपुर में मंगलवार की दोपहर धौरहरा के बबुरी गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक भट्ठे से चाबी निकालने गए एक ग्रामीण युवक अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया। खुद की जान खतरे में देखकर युवक ने भी आव देखा न ताव और उस तेंदुए से भिड़ गया। काफी देर तक दोनों के बीच गुत्था-गुत्थी चली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें चार लोगों को घायल होने की बात सामने आ रही है। 

    Hero Image

    संवाद सूत्र, धौरहरा/खमरिया (लखीमपुर)। मंगलवार की दोपहर धौरहरा के बबुरी गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक भट्ठे से चाबी निकालने गए एक ग्रामीण युवक अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया। खुद की जान खतरे में देखकर युवक ने भी आव देखा न ताव और उस तेंदुए से भिड़ गया। काफी देर तक दोनों के बीच गुत्था-गुत्थी चली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें चार लोगों को घायल होने की बात सामने आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बबुरी निवासी मेडई वर्मा के बंद पड़े ईट भट्ठे में चाबी निकालने गये 35 वर्षीय मिहीलाल निवासी नयापुरवा बबुरी पर बैठे तेंदुए ने हमला करते हुए खींचने का प्रयास किया। तभी केले के खेत की रखवाली कर रहे लोगों द्वारा हो हल्ला मचाने पर हजारों की संख्या में इक्टठा हुए लोगों द्वारा ईंट पत्थरों से किए गए हमले में तेदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने केले के खेत में जाल लगाकर जख्मी तेंदुए को काबू करने का प्रयास किया तभी तेंदुए ने इकबाल खान निवासी जुगुनूपुर, व वन दारोगा राजेश दीक्षित, डायल 112 के आरक्षी रामसजीवन पर हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।


    मामला बिगड़ते देख वन विभाग ने कोतवाली पुलिस को मौके पर बुला लिया। तेंदुए की दहशत का आलम यह था कि मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करते रहे। फिलहाल, सभी घायलों को पहले सी एच सी धौरहरा व बाद में चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। वन विभाग/ पुलिस विभाग टीम ने घायल तेंदुए को कब्जे में ले लिया। इस दौरान हजारों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों की मौजूदगी बरकरार रही।

     

     

    वायरल वीडियो में तेंदुए से भिड़ता दिखा युवक

    बबुरी गांव में हुई घटना का एक वीडियो भी तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा। करीब दो मिनट के इस वीडियो में मिहीलाल नामक युवक तेंदुए से भिड़ता और उसे काबू में करता दिखई दिया। वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण तेंदुए पर ईट पत्थरों से प्रहार करते भी नजर आए और इस समय तक कोई भी वनाधिकारी या कर्मचारी मौके पर बचाव कार्य करता नजर नहीं आया।


    धौरहरा के बबुरी गांव में जिस तेंदुए ने हिंसक रूपद अपनाया था उसे रेस्क्यू कर पिजरे में कैद कर लिया गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, सभ्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।- सौरीष सहाय डीडी बफर जोन