विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में सीओ के ‍आवास के सामने भिड़े दो पुलिसकर्मी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:20 PM (IST)

Lakhimpur Crime News: देर रात हुई घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

HighLights

  1. मोहम्मदी क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद सड़क पर आने से उठे सवाल

  2. आमजन के बीच मित्र पुलिस की छवि बनाने के प्रयास को इस तरह लग रहा झटका

संवाद सूत्र, लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश के पुलिस कर्मियों को जनता से शिष्ट व्यवहार करने का प्रशिक्षण दे रही है, लेकिन पुलिस कर्मी तो सरेराह आपस में मारपीट कर अभियान पर सवाल उठा रहे है। ताजा मामला जिले में मोहम्मदी में पुलिसकर्मियों के बीच विवाद और मारपीट का सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

मोहम्मदी में सीओ आवास के सामने देर रात हुई घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में दो पुलिसकर्मियों के बीच सड़क पर विवाद और मारपीट हो रही है। उनके बीच विवाद की वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं, लेकिन सड़क पर इस तरह की हरकतों पर कानाफूसी तो हो ही रही है।

घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिसकर्मियों से जुड़ा मामला होने के कारण लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की अपेक्षा जता रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर पुलिसकर्मियों के बीच इस तरह का विवाद सामने आने से विभाग की छवि को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या नहीं। विवाद के पीछे की वजह स्पष्ट होने और संबंधित पुलिसकर्मियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल, अधिकारियों की प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें- सड़क पर आया 90 किलो वजनी विशालकाय अजगर, लखीमपुर में दो घंटे ठप रहा आवागमन

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में इंसानियत की मिसाल, रुचि पाल की सोच और समाजसेवियों के सहयोग से मिट रही सैकड़ों गरीबों की भूख