विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क पर आया 90 किलो वजनी विशालकाय अजगर, लखीमपुर में दो घंटे ठप रहा आवागमन

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:04 PM (IST)

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में एक 90 किलो वजनी विशालकाय अजगर सड़क पर आ गया, जिससे दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

सड़क पर आया 90 किलो वजनी विशालकाय अजगर।

सड़क पर आया 90 किलो वजनी विशालकाय अजगर।

HighLights

  1. 90 किलो वजनी विशालकाय अजगर सड़क पर आया।

  2. लखीमपुर खीरी में दो घंटे तक आवागमन बाधित।

  3. वन विभाग ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व की सम्पूर्णानगर वन रेंज में हजारा थाने के पास जंगल से भटककर करीब 90 किलोग्राम वजनी विशालकाय भारतीय अजगर सड़क पर आ गया। अजगर को देखकर राहगीरों में कौतूहल के साथ भय का माहौल बन गया। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विशालकाय अजगर को सड़क से हटाने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया।

अजगर के आकार और वजन को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती गई, ताकि उसे किसी तरह की चोट न पहुंचे और मौके पर मौजूद लोगों को भी कोई खतरा न हो। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। जंगल से भटककर आबादी और सड़क की ओर वन्यजीवों के पहुंचने से लोगों में अक्सर दहशत फैल जाती है।

वन विभाग ने वन्यजीवों के दिखाई देने पर उनके करीब जाने या खुद पकड़ने का प्रयास करने के बजाय विभाग को सूचना देने की अपील की है।